हरियाणा

haryana

हरियाणा में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Dec 27, 2023, 9:02 AM IST

Fog and Cold in Haryana: चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में हरियाणा में कोहरे की गाढ़ी चादर चढ़ी दिखाई देगी. विजिबिलिटी कम होने से लोगों को काफी परेशानी हो सकती है.

Fog and Cold in Haryana
Fog and Cold in Haryana

चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड और कोहरे का कहर जारी है. चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे के लिए कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है. हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों के लिए मौसम विभाग ने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है. इस रेड अलर्ट के मुताबिक कोहरे की चादर घनी से और घनी देखी जा सकती है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी 24 घंटों में हरियाणा और पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा.

जिसके चलते हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की चादर देखी जा सकती है. इस दौरान लोगों को 1 मीटर के दायरे में ही दिखाई देगा. इसके साथ ही विजिबिलिटी में कमी आएगी. ढूंढ के साथ-साथ कुछ इलाकों में बादल भी छाए रहेंगे. बता दें कि उत्तर हरियाणा में आने वाले जिले चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल हैं.

वहीं दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले आते हैं. वहीं पश्चिम वो दक्षिण पश्चिम हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिले आते हैं. चंडीगढ़ मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि हरियाणा राज्य में अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

हरियाणा में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

इसके साथ ही आने वाले दो दिनों में उत्तरी हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में घना कोहरा देखा जाएगा. वहीं दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा में घना कोहरा सिर्फ सुबह के समय और देर शाम को ही देखा जा सकता है. जिसके चलते दक्षिण पूर्व हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा आने वाले 5 दिनों में घने कोहरे की चादर छाई रहेगी.

मौसम विभाग के मुताबिक चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, सिवानी, बवानीखेड़ा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, नाथूसरी चौपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानियां, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, महम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, थानेसर, गुहला, पिहोवा, अंबाला में बहुत घने कोहरे की संभावना

ये भी पढ़ें- हरियाणा में कोहरे का रेड अलर्ट, सुबह-शाम जीरो हुई विजिबिलिटी, ध्यान रखें मौसम विभाग की ये चेतावनी

ये भी पढ़ें- ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भिवानी में लगातार तीसरे दिन छाया रहा घना कोहरा

ABOUT THE AUTHOR

...view details