हरियाणा

haryana

हरियाणा में कई जगह बूंदाबांदी की संभावना, जाने कैसा रहेगा मौसम

By

Published : Sep 1, 2022, 6:47 AM IST

India Weather Forecast देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश जारी है. बीते दिनों कई राज्यों में जमकर बारिश हुई, जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, हरियाणा में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. RAIN IN HARYANA

RAIN IN HARYANA
हरियाणा में कई जगह बूंदाबांदी की संभावना

चंडीगढ़: (India Weather Forecast) देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई (Monsoon in india) है. देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश अभी भी जारी है. बीते दिनों भी कई राज्यों में जमकर बारिश हुई. जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. हालांकि इस बार मानसून पिछले साल के मुकाबले देरी से आया था.

ऐसे में इस बार मानसून देरी से ही जाएगा. मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं, हरियाणा में मानसून की रफ्तार पिछले एक हफ्ते से सुस्त बनी हुई है. मौसमी सिस्टम की वजह से पिछले दिनों से बारिश में थोड़ी कमी आई है, लेकिन अब फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसमी प्रभाव के कारण हरियाणा के कई जिलों में आज के लिए हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना (Rain In Haryana) जताई है. बारिश को देखते हुए ही किसानों को फसलों में सिंचाई करने की सलाह कृषि वैज्ञानिकों की तरफ से दी गयी (weather update of haryana) है.

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
चंडीगढ़ 36°C 27°C
अंबाला 36°C 27°C
भिवानी 37°C 27°C
फरीदाबाद 37°C 25°C
फतेहाबाद 36°C 29°C
गुड़गांव 35°C 25°C
हिसार 37°C 27°C
करनाल 35°C 26°C
जींद 36°C 29°C
कुरुक्षेत्र 37°C 28°C
मेवात 36°C 28°C
पंचकूला 35°C 26°C
पानीपत 36°C 28°C
रेवाड़ी 36°C 29°C
रोहतक 36°C 26°C
सिरसा 37°C 27°C
सोनीपत 37°C 28°C
चरखी दादरी 36°C 30°C

अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of haryana) की बात करें तो सबसे कम तापमान फरीदाबाद और गुड़गांवमें 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भिवानी, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा और फरीदाबादमें 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details