दिल्ली

delhi

आर्मी की तैयारी कर रहे युवक की यमुना में डूबने से मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

By

Published : Jun 23, 2023, 5:01 PM IST

Updated : Jun 23, 2023, 5:14 PM IST

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में शुक्रवार को यमुना में डूबने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. युवक आर्मी की तैयारी कर रहा था. वह अपने दोस्तों के साथ रनिंग करने गया था, जिसके बाद वह यमुना मे नहाने के लिए उतर गए और यह हादसा हो गया. शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

Etv Bharat
Etv Bharat

नई दिल्ली:बुराड़ी इलाके में आर्मी की तैयारी कर रहे युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई. युवक बुराड़ी के पर्वतीय आंचल कॉलोनी में रहकर आर्मी की तैयारी कर रहा था. रनिंग के लिए वह कुछ दोस्तों के साथ यमुना घाट पर युवक पहुंचा था. तभी वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए यमुना में उतरा. उसी दौरान खेल-खेल में हादसा गया. युवक के शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

दरअसल, वजीराबाद के जगतपुर इलाके में यमुना किनारे वेद प्रकाश अपने दोस्तों के साथ रनिंग करने गया था. गरमी ज्यादा होने के चलते युवक व उसके दोस्त यमुना में नहाने के लिए उतर गए. यमुना में नहाते हुए एक 19 वर्षीय वेद प्रकाश डूब गया. घटना की सूचना पर पहुंचे वोट क्लब की टीम ने रेस्क्यू कर वेद प्रकाश को यमुना नदी से बाहर निकाला, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े:वजीराबाद में मां के सामने डूब गए दो सगे भाई, यमुना में पूजा सामग्री विसर्जित करते समय हुआ हादसा

जानकारी मुताबिक, वेद प्रकाश परिवार के साथ संत नगर बुराड़ी लेबर चौक के पर्वतीय आंचल कॉलोनी में रहता था. उसके परिवार में माता-पिता के अलावा और अन्य सदस्य हैं. मृतक वेद प्रकाश इस समय फौज की तैयारी के लिए हर रोज रनिंग के लिए जाया करता था. पीड़ित परिजनों का आरोप है कि वेद प्रकाश कभी भी यमुना किनारे रनिंग करने नहीं जाता था. वहीं, कल दोपहर युवक के दोस्त उसे घर से रनिंग के लिए अपने साथ ले गए और कुछ घंटों के बाद परिवार को उसके यमुना में डूबने की सूचना मिली. वेद प्रकाश की मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े:यमुना में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Last Updated :Jun 23, 2023, 5:14 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details