दिल्ली

delhi

30 नवंबर को शरत कमल को मिलेगा खेल रत्न, रोहित शर्मा के कोच को भी अवार्ड

By

Published : Nov 14, 2022, 8:36 PM IST

Updated : Nov 14, 2022, 11:07 PM IST

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारो की घोषणा हो गई है और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार शरत कमल अचंता (Sharath Kamal Achanta) को दिया जाएगा, वहीं अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों और द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए सात कोच चुने गए हैं.

शरत कमल को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारो की घोषणा

नई दिल्लीःराष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के लिए खिलाड़ियों और कोच के नाम की घोषणा हो गई है. टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता (Sharath Kamal Achanta) को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) के लिए चुना गया है. अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है. द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए सात कोच चुने गए हैं. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोच को ये पुरस्कार देंगी. शरत इस साल खेलरत्न पाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं.

इन खिलाड़ियों को मिलेंगे अर्जुन पुरस्कार

अर्जुन पुरस्कार : सीमा पूनिया (एथलेटिक्स), एल्डौस पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एच एस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज), दीप ग्रेस इक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉनबॉल), सागर ओव्हालकर (मलखम्ब), इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी), ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी),

श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशू), मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी), जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी में कोचों के लिये) : जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान (कुश्ती)

लाइफटाइम श्रेणी :

दिनेश लाड (क्रिकेट), बिमल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार :

अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स), धरमवीर सिंह (हॉकी), बी सी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार :

ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ

इसे भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022 : मिलिए सभी 32 टीमों के कप्तानों से

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी :

गुरूनानक देव यूनिवर्सिटी , अमृतसर .

Last Updated : Nov 14, 2022, 11:07 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details