दिल्ली

delhi

यमुना किनारे घराें में घुसा बाढ़ का पानी, प्रभावित लाेगाें ने ETV bharat से कहा कुछ इंतजाम करे सरकार

By

Published : Aug 12, 2022, 9:28 PM IST

Updated : Aug 12, 2022, 10:17 PM IST

घुसा बाढ़ का पानी

पहाड़ी इलाकों में लगातार हाे रही बारिश के बाद हरियाणा से यमुना नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है. इससे दिल्ली में नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार देर रात तक 2,80,000 क्यूसेक पानी यमुना में हो सकता है. यमुना किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: पहाड़ाें पर हाे रही बारिश के बाद राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा (Flood threat in Delhi after rain in hills) मंडराने लगा है. दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा (Yamuna water level increase) है. इसके साथ ही यमुना खादर की झुग्गी में पानी तेजी से घुसने लगा है. झुग्गी बस्तियों में पानी घुसने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. लोग झुग्गियों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. ईटीवी भारत (ETV bharat delhi ) की टीम ने यमुना खादर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया.

लोगों ने बताया कि दोपहर के वक्त तेजी से यमुना का जलस्तर बढ़ा (Yamuna water level increasing in Delhi) और देखते ही देखते खेतों और बस्तियों में पानी घुस गया. उन्हें अपना सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला. लोगों ने बताया कि वे लोग सुरक्षित जगह की तलाश में हैं. कुछ लोगों का कहना है कि सरकार की तरफ से उन्हें अलर्ट नहीं किया गया, हालांकि कुछ लोगों ने माना कि अलर्ट दिया गया था लेकिन उन्हें लगा कि इतनी जल्दी पानी नहीं पहुंचेगा.

झुग्गी बस्तियों में पानी घुसने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.

लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से फिलहाल उनके लिए कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है. वे लोग ऊंचे स्थानों पर तो पहुंच गए हैं लेकिन यहां ना तो टेंट की व्यवस्था है ना उनके पास कोई खाने पीने का सामान है. बता दें कि हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया है. माना जा रहा है कि शुक्रवार देर रात तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो जाएगा.

इसे भी पढ़ेंःदिल्ली में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, यमुना तट से दूर रहने के निर्देश

यमुना के बढ़ते जलस्तर के बाद प्रशासन की ओर से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटने और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए घोषणा की जा चुकी है.
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा भी लोगों से अपील की गई है कि यमुना के नजदीक कोई भी ना जाए. तमाम विभाग अपने अपने तरीके से लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं. बोट क्लब प्रभारी हरीश कुमार ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है. हमने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है.

दिल्ली के एलजी का ट्वीट.
यमुना का जलस्तर ओवरफ्लो कर रहा है.

वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक दिल्ली सरकार प्रवक्ता संजीव झा ने बताया कि वजीराबाद से पिछले इलाकों जगत पुर, बुराड़ी, हिरणकी, तिगीपुर, झंगोला व पल्ला गांव तक रहने वाले लोगों को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए पहले ही दिल्ली सरकार द्वारा यमुना पुस्ते को मजबूती से बनाया गया है. यमुना किनारे रहने वाले लोगों को चिंता की कोई जरूरत नहीं. फिलहाल लगातार हरियाणा से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है. दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर (Yamuna water level increasing in Delhi) ओवरफ्लो हो चुका है. अधिकारी यमुना नदी किनारे रहने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए हैं. कोई भी शख्स यमुना नदी में नहाने के लिए ना जाये इस को लेकर अनाउंसमेंट कराया जा रहा है.

Last Updated :Aug 12, 2022, 10:17 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details