दिल्ली

delhi

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर देश में जश्न, अडाणी से लेकर आनंद महिंद्रा ने दी बधाई

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 23, 2023, 7:12 PM IST

Updated : Aug 24, 2023, 9:29 AM IST

भारत ने इतिहास रच दिया है. बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड कर गया. चंद्रयान-3 का लैंडर दक्षिणी ध्रुव पर उतरा. इसके साथ ही भारत ऐसा पहला देश बन गया है जिसका मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में सफल रहा है.

Chandrayaan-3
चंद्रयान-3

नई दिल्ली : भारत के अंतरिक्ष केंद्र इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने आज वो कर दिखाया, जो दुनिया के कई बड़े- बड़े देश मसलन अमेरिका, ब्रिटेन रूस और फ्रांस नहीं कर पाए. इसरो ने चंद्रमा की दक्षिणी धुव्र पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सफलता पूर्व लैंडिंग करवा दी है. ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. विकासशील और विशाल जनसंख्या वाले अपने देश ने 1.4 बिलियन भारतीयों के सपने को सच कर दिया है. इस ऐतिहासिक मौके पर देश के बिजनेस टायकून अपनी खुशी बयां करते हुए देशवासियों को बधाई दें रहे हैं.

आज हमारा तिरंगा चांद पर लहरा रहा है और चंद्रयान 3 की इस अविश्वसनीय सफलता से देशवासियों का दिल जोरों से धड़क रहा है. आज भी वहीं, फीलिंग्स जहन में आ रही है, जब साल 2007 और 2011 में क्रिकेट टीम इंडिया ने देशवासियों के लिए वर्ल्ड कप जीता था. भले ही दोनों क्षेत्र के काम में बड़ा अंतर हो, लेकिन फीलिंग्स में जरा भी बदलाव नहीं हैं. अब इस कामयाबी का जश्न पूरा देश मना रहा है.

इसरो के इस करिश्माई सफलता पर टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड, आम नागरिक से लेकर देश के बड़े बिजनेस टायकून तक खुशी का जश्न मना रहे हैं. जिसमें अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा शामिल है. वहीं, रिलायंस जियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर इस ऐतिहासिक लम्हें की वीडियो शेयर की है.

ये भी पढे़ं-

Last Updated :Aug 24, 2023, 9:29 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details