ETV Bharat / bharat

Watch Video : चंद्रमा पर लैंडिंग का पल अविस्मरणीय, विकसित भारत के शंखनाद का क्षण: प्रधानमंत्री मोदी

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 23, 2023, 6:14 PM IST

Updated : Aug 23, 2023, 10:51 PM IST

चंद्रयान-3 की चंद्रमा में सफलतापूर्वक लैंडिंग पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों के साथ देशवासियों को बधाई दी है. दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से वचुर्अल माध्यम के जरिए इसरो केंद्र से जुड़े. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये देश के लिए गर्व का पल है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसरो और चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है.

chandrayaan 3
चंद्रयान 3

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग में सफलता के लिए देशवासियों, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और वैज्ञानिक समुदाय को बधाई दी और कहा कि यह पल 'अविस्मरणीय, अभूतपूर्व' और 'विकसित भारत के शंखनाद' का है. इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की. भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ.

  • #WATCH | Johannesburg, South Africa | Immediately after the success of Chandrayaan-3, PM Narendra Modi telephoned ISRO chief S Somanath and congratulated him. pic.twitter.com/NZWCuxdiXw

    — ANI (@ANI) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है, हर घर में उत्सव शुरू हो गया है।

    मैं टीम चंद्रयान को, इसरो को और देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं, जिन्होंने इस पल के लिए वर्षों तक इतना परिश्रम किया है।

    - पीएम @narendramodi #IndiaOnTheMoon pic.twitter.com/oIUj5yMO9P

    — BJP (@BJP4India) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, 'जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है. ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है.'

  • #WATCH | "Kabhi kaha jata tha chanda mama bahut door ke hain, ab ek din wo bhi ayega jab bacche kaha karenge chanda mama bass ek tour ke hain," says PM Modi on the soft landing of ISRO's third lunar mission Chandrayaan-3 on the moon pic.twitter.com/qxpfyzHsQl

    — ANI (@ANI) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • अमृतकाल के प्रथम प्रभा में सफलता की ये अमृतवर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। हमारे वैज्ञानिक साथियों ने कहा- India is now on the moon.

    - पीएम @narendramodi #IndiaOnTheMoon pic.twitter.com/GNUQnVOFLz

    — BJP (@BJP4India) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

उन्होंने कहा, 'यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है. यह क्षण नए भारत के जयघोष का है. यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है. यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है. यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सार्म्थय का है. यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नये विश्वास, नई चेतना का है.' इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन 'चंद्रयान-3' के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नयी इबारत रची. वैज्ञानिकों के अनुसार इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चली. यह एक ऐसी सफलता है जिसे न केवल इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक बल्कि भारत का हर आम और खास आदमी टीवी की स्क्रीन पर टकटकी बांधे देख रहा था.

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • After watching live telecast of moon landing of Vikram lander, President Droupadi Murmu conveyed her congratulatory message to ISRO and everyone associated with Chandrayaan-3 mission. pic.twitter.com/Q5Yj4tq1kI

    — President of India (@rashtrapatibhvn) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसरो और चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े सभी लोगों को अपना बधाई संदेश दिया. नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने ट्वीट कर चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई दी. उन्होंने कहा कि हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है.

  • "Congratulations ISRO on your successful Chandrayaan-3 lunar South Pole landing and congratulations to India on being the 4th country to successfully soft-land a spacecraft on the Moon. We’re glad to be your partner on this mission", tweets NASA Administrator Bill Nelson pic.twitter.com/wQVQACJN4Y

    — ANI (@ANI) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तालियां बजाईं. उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई दी. दूसरी तरफ चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया. जेपी नड्डा ने कहा कि मैं इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है. यह 'आत्मनिर्भर भारत' के मंत्र को सच साबित कर रहा है. इस सफल लैंडिंग मिशन के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. यह देश के लिए एक असाधारण उपलब्धि है...1969 में अपनी स्थापना के बाद से इसरो के 89 लॉन्च मिशनों में से 47 अंतरिक्ष मिशन पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार में हुए हैं. यह यूपीए शासनकाल में लॉन्च किए गए मिशनों की संख्या से दोगुना है...:

  • #WATCH चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तालियां बजाईं। pic.twitter.com/mROnSqaNmo

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • #WATCH ...जहाँ दुनिया चाँद के बारे में कल्पना करती है, हमने वास्तव में चाँद को महसूस किया है...दुनिया चाँद के सपने देखती है, और हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा है...आसमान कोई सीमा नहीं है: चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह pic.twitter.com/tAdpEVS8uo

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो को उसके तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा, "हमारे पास लागत प्रभावी तरीकों से सफलता हासिल करने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि जहां दुनिया चांद के बारे में कल्पना करती है, हमने वास्तव में चांद को महसूस किया है...दुनिया चांद के सपने देखती है, और हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा है...आसमान कोई सीमा नहीं है.

  • #WATCH पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी।

    उन्होंने कहा, "हम वास्तव में उत्साहित हैं...हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।" pic.twitter.com/hOCim8QI9o

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इसी क्रम में पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी. उन्होंने कहा, 'हम वास्तव में उत्साहित हैं...हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे मैं बहुत खुश हूं.'

  • #WATCH चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की सामर्थ्य और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी… https://t.co/djbLRluDEL pic.twitter.com/lydTcVoTBz

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इसी तरह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की सामर्थ्य और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है. प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका. चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव कर दिखाया है. वसुधैव कुटुम्बकम् की पवित्र भावना के साथ मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएँ देता हूं.

  • #WATCH अरे वाह, मजा आ गया! आज देखिए चंद्रमा हमारे और भी करीब आ गया है। ये बहुत खुशी की बात है। चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर भारत की उपस्थिति को दर्शा रहा है। इस महान अवसर पर मैं इसरो और वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि उनके… pic.twitter.com/JMunrGVTYb

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अरे वाह, मजा आ गया! आज देखिए चंद्रमा हमारे और भी करीब आ गया है. ये बहुत खुशी की बात है. चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर भारत की उपस्थिति को दर्शा रहा है. इस महान अवसर पर मैं इसरो और वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि उनके कौशल, साहस और प्रतिभा के कारण हमें यह उपलब्धि मिली है.

  • #WATCH भारत जीतता है और दूसरों को भी जीत दिलाता है। भारतीय के लिए ऐसा कुछ भी नहीं जो असंभव है। भारत ने हमारे वैज्ञानिकों के माध्यम से 'झंडा ऊंचा रहे हमारा', 'मेरा भारत महान' को सिद्ध किया है। मैं पूरे देश के साथ-साथ टीम इसरो यानी टीम इंडिया को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने इस असंभव… pic.twitter.com/q78fGUD0Ko

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि भारत जीतता है और दूसरों को भी जीत दिलाता है. भारतीय के लिए ऐसा कुछ भी नहीं जो असंभव है. भारत ने हमारे वैज्ञानिकों के माध्यम से 'झंडा ऊंचा रहे हमारा', 'मेरा भारत महान' को सिद्ध किया है. मैं पूरे देश के साथ-साथ टीम इसरो यानी टीम इंडिया को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने इस असंभव मिशन को सहज तरीके से संभव बनाया है.

  • #WATCH 23 अगस्त 2023 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। यह सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, दिल्ली pic.twitter.com/tZyodH1alr

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • #WATCH जम्मू-कश्मीर: इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जम्मू में सीआरपीएफ जवानों ने जश्न मनाया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। pic.twitter.com/1BhhJoeV9H

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि 23 अगस्त 2023 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. यह सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है. चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने पर उन्होंने और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केक काटा. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर जश्न मनाया.

इसी तरह इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जम्मू में सीआरपीएफ जवानों ने जश्न मनाया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए.

ये भी पढ़ें - Chandrayaan 3 : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा चंद्रयान-3

Last Updated :Aug 23, 2023, 10:51 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.