दिल्ली

delhi

22 December 2023 : मार्गशीर्ष महीने के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि, शुभ समारोह के लिए अच्छा है ये दिन

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Dec 22, 2023, 12:04 AM IST

Updated : Dec 22, 2023, 7:50 AM IST

22 December 2023 panchang : आज के दिन मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है. आज चंद्रमा मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र में रहेगा. अश्विनी नक्षत्र का वर्ण हल्का तेज होता है. 22 December 2023 . 22nd December 2023 . panchang 22 December 2023 . horoscope . mokshada ekadashi 2023 . gita jayanti 2023

panchang 22 December 2023  . 22 December 2023 22 December 2023
आज का पंचांग

हैदराबाद: आज 22 दिसंबर, 2023 शुक्रवार, के दिन मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि सुबह 8:15 तक है. इस तिथि पर भगवान शिव के प्रमुख सेनापति वीरभद्र का नियंत्रण है. शुभ समारोह और नए भवन के उद्घाटन के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है. देश के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों में गीता जयंती आज मनाई जाएगी और मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

पढ़ाई की शुरुआत करने के लिए अच्छी है तिथि: आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में रहेगा. नक्षत्र गणना में अश्विनी पहला नक्षत्र है. इसका विस्तार मेष राशि में 0 से 13.2 डिग्री तक होता है. इसके देवता अश्विनी कुमार है, जो जुड़वा देवता है और देवताओं के चिकित्सक के रूप में प्रसिद्ध है. स्वामी ग्रह केतु है.यह नक्षत्र यात्रा करने, हीलिंग, ज्वेलरी बनाने, अध्ययन की शुरुआत, वाहन खरीदने/बेचने के लिए अच्छा माना जाता है. खेल, सजावट और ललित कला, व्यापार, खरीदारी, शारीरिक व्यायाम, गहने पहनने और निर्माण या व्यापार शुरू करने, शिक्षा और शिक्षण, दवाएं लेने, ऋण देने और लेने, धार्मिक गतिविधियों, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने के लिए भी इस नक्षत्र में कार्य किए जा सकते हैं. नक्षत्र का वर्ण हल्का और तेज होता है.

आज के दिन का वर्जित समय : आज के दिन 11:17 से 12:37 पीएम तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए. 22 December 2023 . 22nd December 2023 . panchang 22 December 2023 . horoscope . mokshada ekadashi 2023 . gita jayanti 2023

  1. आज का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : मार्गशीर्ष
  4. पक्ष : शुक्ल पक्ष दशमी
  5. दिन : शुक्रवार
  6. तिथि : शुक्ल पक्ष दशमी
  7. योग : परिध
  8. नक्षत्र : अश्विनी
  9. करण : गर
  10. चंद्र राशि : मेष
  11. सूर्य राशि : धनु
  12. सूर्योदय : सुबह 07:16 एएम
  13. सूर्यास्त : शाम 05:59 पीएम
  14. चंद्रोदय : दोपहर 01.51 पीएम
  15. चंद्रास्त : सुबह 03.25 बजे (23 दिसंबर)
  16. राहुकाल : 11:17 से 12:37 पीएम
  17. यमगंड : 15:18 से 16:39 पीएम

ये भी पढ़ें-

Surya Grahan :शनिश्चरी अमावस्या व सूर्य ग्रहण के प्रभाव से इन राशियों को बरतनी होगी एक्स्ट्रा सावधानी

Last Updated : Dec 22, 2023, 7:50 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details