छत्तीसगढ़

chhattisgarh

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023, महासमुंद शहर पूर्वी जोन में बना सबसे साफ शहर

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Jan 12, 2024, 3:44 PM IST

Swachh Survekshan 2023 महासमुंद नगर पालिका को देश के पूर्वी जोन के स्वच्छ शहरों में प्रथम पुरुस्कार मिला. महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, सीएमओ टामसन रात्रे और मिशन क्लीन सिटी की टीम ने पुरस्कार हासिल किया.

Swachh Survekshan 2023
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023

महासमुंद: स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में महासमुंद ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में महासमुंद नगर पालिका को पूर्वी जोन के सबसे स्वच्छ शहरों में फर्स्ट प्राइज से नवाजा गया है. ऑल इंडिया में 50 हजार से 1 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में महासमुंद पहले स्थान पर है. इन निकायों में पाटन, कुम्हारी, आरंग और रायपुर भी शामिल है.

छत्तीसगढ़ देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य: महासमुंद नगरपालिका को पूर्वी जोन भारत में स्वच्छता के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रथम पुरुस्कार प्राप्त हुआ है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पुरस्कार ग्रहण किया. छत्तीसगढ़ राज्य को स्वच्छता के क्षेत्र में तृतीय स्थान मिला है.

"आज तक के महासमुंद नगरपालिका के इतिहास में यह पहली बार बड़ी उपलब्धि है. यह उपलब्धि में सभी की सहभागिता है. इसमें जिला प्रशासन, पालिका के अधिकारी कर्मचारी, सफाई मित्र, कचरा साफ संग्रहण करने वाली बहनों और नगर के प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही संभव हो पाया है. अगर ऐसा ही सहयोग हमेशा रहा, तो एक दिन पूरे भारत में हम अव्वल आएंगे." - राशि महिलांग, अध्यक्ष, महासमुंद नगर पालिका

महासमुंद नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर का कहना है कि काफी मेहनत के बदौलत यह उपलब्धि हासिल की गई है. महासमुंद के कचरा केंद्र की सुपरवाइजर प्रिया दुबे ने भी सभी को धन्यवाद दिया और आगे भी कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने की बात कही है.

महासमुंद नगर पालिका के मिशन क्लीन सिटी की टीम ने विशेष अभियान चला कर स्वच्छता के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की है. निरंतर सफाई अभियान और घर-घर कचरा उठाव की नियमित कार्य शैली से यह विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त हुआ है.

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, 9 बेटियों ने बनाई टॉप 10 में जगह, रायपुर की ईशानी अवधिया बनी टॉपर
कोरबा में अयोध्या राममंदिर की दिखेगी झलक, 5 लाख दीयों से रोशन होगा घंटाघर
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में 27वें स्थान पर फिसला अंबिकापुर

ABOUT THE AUTHOR

...view details