छत्तीसगढ़

chhattisgarh

खनन के विरोध में भाजपा नेता पहुंचे परसा, सिंहदेव के बंगले के घेराव की चेतावनी

By

Published : Sep 29, 2022, 10:13 AM IST

Updated : Sep 29, 2022, 10:26 AM IST

BJP leader reached Parsa
खनन के विरोध में भाजपा नेता पहुंचे परसा

सरगुजा में परसा कोल ब्लॉक में पेड़ों की कटाई का विरोध करने बुधवार को भाजपा नेता परसा पहुंचे. पेड़ कटाई बंद करो के जोरदार नारों के साथ आक्रोशित भाजपा नेतओं की पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई. भाजपा नेताओं ने मंत्री टीएस सिंहदेव के निवास का घेराव करने की चेतावनी दी है.

सरगुजा: हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई शुरू होते ही सियासत भी तेज हो चुकी है. सत्ता में रहते हुये चुप्पी साधने वाले भाजपा नेता अब जंगलों के हिमायती होने का दावा कर रहे हैं. बुधवार को सरगुजा के तमाम बड़े भाजपाई नेता परसा पहुंचे और पेड़ काटने का विरोध किया. इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और मंत्री टी एस सिंहदेव पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

इस विषय पर भाजपा संवाद शाखा ने जानकारी दी की अडानी कंपनी के परसा केते कोल ब्लॉक एरिया में लाखों पेड़ों की हो रही कटाई के विरोध में आज भाजपा सरगुजा ने जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया. अदानी के परसा केते फेस 1 कोल ब्लॉक एरिया में आज पुलिस बैरिकेडिंग के समीप भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जमीन पर बैठकर धरना दिया तथा तत्काल पेड़ कटाई रोकने की मांग की.

पेड़ कटाई बंद करो के जोरदार नारों के साथ कई बार आक्रोशित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झूमा झटकी भी हुई. भाजपा नेताओं ने उपस्थित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीयों से पेड़ कटाई स्थल तक जाने की मांग की पर उन्होंने जाने नहीं दिया.

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपुर परसा केते क्षेत्र में हो रहे लाखों पेड़ों की हत्या लिए कांग्रेस की सरकार दोषी है. एक साजिश के तहत 43 हेक्टेयर क्षेत्र में अब तक कटे पेड़ों की संख्या मात्र 8000 बताई जा रही है जबकि ये संख्या लाखों में है. आगे उन्होंने अंबिकापुर विधायक पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कहां गए सीने में गोली खाने की झूठी बात कहने वाले अंबिकापुर विधायक व मंत्री टी एस सिंह देव? उन्होंने आम जनता व प्रेस मीडिया के सामने कहा था कि एक भी पेड़ नहीं कटेगा और इसके लिए गोली भी खानी पड़ी तो पहली गोली मेरे सीने में चलेगी. भूपेश सरकार के मंत्री टी एस सिंह देव के झूठ बोलकर जनता के साथ धोखा करने वाले इस बयान के विरोध में कल दोपहर 1 बजे भाजपा सरगुजा मंत्री टी एस सिंह देव के निवास का घेराव करेगी.

Last Updated :Sep 29, 2022, 10:26 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details