बिहार

bihar

MS Dhoni Birthday : सैंड आर्टिस्ट अशोक ने अलग अंदाज में धोनी को दी बधाई, देखें VIDEO...

By

Published : Jul 7, 2023, 8:40 PM IST

बिहार के सारण के सैंड आर्टिस्ट अशोक ने अलग अंदाज में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन का बधाई दी. अशोर ने बालू से महेंद्र सिंह धोनी की कलाकृति बनाई जो आकर्षण का केंद्र बना रहा. पढ़ें पूरी खबर...

Etv Bharat
Etv Bharat

सैंड आर्टिस्ट अशोक के द्वारा बनाई गई महेंद्र सिंह धोनी की कलाकृति

सारणःक्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को अपना जन्मदिन (Happy Birthday Dhoni) मनाया. धोनी 42 साल के हो गए हैं. शुक्रवार को फैन्स ने अलग-अलग अंदाज में महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी. इसी कड़ी में सारण के सैंड आर्टिस्ट अशोक ने भी महेंद्र सिंह के जन्मदिन पर अलग अंदाज में बधाई देने का काम किया है.

यह भी पढ़ेंःMS Dhoni Birthday : इस बिहारी नेता ने बताया, कामयाबी के लिए धोनी ने क्या दी थी सीख

सैंड आर्टिस्ट अशोक के द्वारा बनाई गई महेंद्र सिंह धोनी की कलाकृति

साथियों का अहम योगदानःसारण जिले के सैंड आर्टिस्ट अशोक ने एक बार फिर अपने हाथों का हुनर दिखाया. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जन्मदिन पर बालू से उनकी आकर्षक कलाकृति बनाई. शुक्रवार को अशोक ने घंटो मशक्कत के बाद और यह आकर्षक कलाकृति बनाई. इसे बनाने में उनके साथियों का अहम योगदान रहा. बालू से बनाई गई महेंद्र सिंह धोनी की कलाकृति काफी सुंदर दिख रही है.

सैंड आर्टिस्ट अशोक के द्वारा बनाई गई महेंद्र सिंह धोनी की कलाकृति

कलाकृति बनाते रहते हैं अशोकःगौरतलब है कि सारण के अशोक नित्य नए-नए आईडिया पर अपने हाथों के हुनर से एक से एक बढ़कर आकर्षक कलाकृति बनाते हैं. घंटों मेहनत के बाद यह सुंदर कलाकृति तैयार होती है, जिसमें उनके साथी भी साथ में काम करते हैं. वे प्रत्येक महापुरुषों और अन्य लोगों की तथा कई अन्य विषयों पर भी कलाकृति बनाते हैं. उन्हें बिहार का सुदर्शन पटनायक कहा जाता है.

बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं अशोकः अशोक शुरू-शुरू में शौक के लिए बालू से कलाकृति बनाते थे, लेकिन आज यह उनका मुख्य पेशा बन चुका है. इसके साथ ही वह अन्य बच्चों को भी बालू से आकर्षक कलाकृति बनाने की ट्रेनिंग देते हैं. वे छपरा के बाहर भी जाकर बालू से कलाकृति बनाते हैं. इसके साथ ही वह एक अच्छे गोताखोर तैराक भी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details