बिहार

bihar

Bihar Weather Update: बर्फीली हवाओं से लुढ़का पारा, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट

By

Published : Dec 16, 2022, 10:44 AM IST

बिहार में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट (Bihar Weather Update) दर्ज की गई है. प्रदेश में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है और अगले 5 दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है.

बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में गिराई तापमान
बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में गिराई तापमान

पटना: पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी के कारण बिहार में ठंड का असर (Effect of cold in Bihar) बढ़ने लगा है. बर्फीली हवा के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बीते 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है. बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह घने कोहरे और पछुआ हवा की तेज रफ्तार के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है. बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य भागो में सुबह के समय कुहासा की चपेट में रह रहे है. बीते कई दिनों से प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान गया में दर्ज किया जा रहा है और पिछले 24 घंटे में भी सबसे कम गया में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दरभंगा में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बीते 24 घंटे में पटना का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है वहीं औसत न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

ये भी पढ़ें-Bihar Weather Update: 2 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में होगी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

बिहार में बढ़ा ठंड का असर: पटना मौसम विभाग (Patna Meteorological Department) के मुताबिक प्रदेश में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है और अगले 5 दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में अभी के समय पछुआ हवा उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है, जिसकी गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब है और आद्रता की उपस्थिति दोनों मिलकर कुहासा को घना बना रहे हैं. इसके कारण सुबह के समय हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में घना कुहासा देखने को मिल रहा है.

पछुआ हवा की बढ़ी रफ्तार:बीते 24 घंटे में हवा की गति 4 से 6 किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ी है. मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान मौसमी विश्लेषण से ज्ञात होता है कि प्रदेश के उत्तरी भागों में औसत न्यूनतम तापमान अगले 3 से 4 दिनों तक 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है वहीं दक्षिणी भाग में यह 8 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है

बिहार में घना कोहरा:मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अब कोहरे का असर दिखने लगा है और प्रदेश के उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों में सुबह के समय कई घंटों तक मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि इन क्षेत्रों के लोग यदि सड़क पर यातायात के दौरान विशेष सावधानी बरतें.

ये भी पढ़ें- बिहार में मौसम हुआ है शुष्क, शुक्रवार से दिखने लगेगा ठंड का कहर


ABOUT THE AUTHOR

...view details