बिहार

bihar

कैमूर: महिला पुलिसकर्मी के ऊपर गिरा छत का छज्जा, बनारस रेफर

By

Published : Oct 8, 2022, 7:16 PM IST

कैमूर में महिला पुलिसकर्मी (female cop in Kaimur) पर छत का छज्जा गिर गया, जिस वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों ने महिला पुलिसकर्मी को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद उसे बनारस रेफर कर दिया गया है. आगे पढ़ें पूरी खबर...

महिला पुलिसकर्मी घायल
महिला पुलिसकर्मी घायल

कैमूर-(भभुआ): बिहार के कैमूर में महिला पुलिसकर्मी (Roof Fell on Female Cop In Kaimur) पर छत का छज्जा गिरने से घायल होने की घटना सामने आई है. आज शनिवार को शहर के वार्ड नंबर 10 में छत का छज्जा गिरने से एक महिला पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल (Female Cop injured in Kaimur) हो गई, जिसको परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में लाया गया था, जहां से इलाज के बाद हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया गया है.

पढ़ें-जमुई में पुलिस गश्ती वाहन 10 फीट गड्ढे में पलटा, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल


घर में गिरा छत का छज्जा: मिली जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि घायल महिला पुलिस कर्मी भभुआ पुलिस लाइन के राम प्रजापति की 27 वर्षीय पत्नी मनीषा देवी है. महिला पुलिसकर्मी भभुआ वार्ड नंबर 10 में किराए के मकान में रहती है, इसी घर में वह आज खड़ी थी, इसी दौरान सर पर छत का छज्जा उस पर गिर गया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया.



बनारस किया गया रेफर: घायल पुलिसकर्मी की स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा इलाज के बाद हायर सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया है. बता दें कि, घायल महिला पुलिसकर्मी भभुआ के सदर थाना में कार्यरत है जो एक महीना पहले तक पुलिस लाइन में कार्यरत थी.

पढ़ें-नवादा में पुलिस टीम पर बालू माफियाओं का हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

ABOUT THE AUTHOR

...view details