बिहार

bihar

पूर्व केंद्रीय मंत्री झूमर लाल बैठा की मनाई गई जयंती, उनके जीवनी पर कांग्रेस नेताओं ने डाला प्रकाश

By

Published : Jan 1, 2023, 10:57 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री झूमर लाल बैठा (Former Union Minister Swarg Jhumar Lal Baitha) की जयंती मनाई गई. जिसमें बैठा के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला. पढे़ं पूरी खबर...

Etv Bharat
Etv Bharat

अररिया (फारबिसगंज):बिहार के अररिया केफारबिसगंज में भारत सरकार के पूर्व रक्षा राज्य मंत्री झूमर लाल बैठा (Former Minister of State for Defense Swarg Jhumar Lal Baitha) के 98 जयंती रविवार यानी 1 जनवरी को उनके बंगाली टोला वार्ड संख्या 24 में स्थित उनके आवास पर उनकी पुत्री पूनम देवी व दामाद उपेंद्र प्रसाद रजक के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाया (Former Union Minister Birth Anniversary Celebrated In Araria) गया. मौके पर झूमर बैठा के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री स्वर्गीय बैठा के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवनी व उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया.

ये भी पढे़ं-अजय तिवारी के परिजनों से मिले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, कहा 'हत्यारों को कानून देगी सजा'

पूर्व रक्षा राज्य मंत्री स्वर्ग झूमर लाल बैठा की 98 जयंती :मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री स्वर्गीय डूमर लाल बैठा का जन्म 1 जनवरी 1924 को हुआ था जबकि वे इस संसार को 10 फरवरी को 1997 को छोड़कर चले गए. वे 1948 में पहली बार सांसद चुने गए. 1960 से 63 तक गृह मंत्री रहे जबकि 1963 से 67 तक केंद्रीय मंत्री रहे. 1974 से 1977 तक बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे. मोके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह,शाद अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मासूम अंसारी, नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू, रीता गुप्ता, सुनील कुमार गोपाल गुप्ता, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव करण कुमार पप्पू कुमार उपस्थित थे.

कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में हुए शामिल : प्रोग्राम मेंअरुण निराला, दिलीप मंडल, मनोज कुमार साह, कंचन विश्वास, सूर्य नारायण रजक, शंकर कुमार यादव, शशि मोहन ठाकुर, रामदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि कफील अंसारी, गुलाबचंद ऋषिदेव, उमेश यादव, सलाम अंसारी, विनोद बैठा, दीपक सोम, पुत्री पूनम देवी, उपेंद्र प्रसाद, रोहित राज, अमित राज, मनीष राज, रवि राज, प्रिंस राज, दीपेंद्र रजक, संजय रजक, प्रीति कुमारी, कुमारी रश्मि, शिल्पी राज, शैलेंद्र कुमार रजक, विकास कुमार रजक, संजय रजक आदि मौजूद थे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details