राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

राजसमंद: नकली नोट छापते दो युवक गिरफ्तार, प्रिंटर और जाली नोट जब्त

पुलिस ने 80 हजार रुपये से अधिक के जाली नोट, प्रिंटर और सामग्री जब्त की है. पूरे मामले की जांच जारी है.

RAJSAMAND COUNTERFEIT CURRENCY
नकली नोट छापने के आरोपी युवक (ETV Bharat Rajsamand)

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 12, 2026 at 7:43 AM IST

राजसमंद: जिले के केलवा थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नकली नोट छापते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. बुधवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव के एक मकान पर दबिश दी. मौके पर आमेट थाना क्षेत्र के आगलगांव निवासी नारायणलाल गुर्जर (33) और कमलेश गुर्जर (23) को पकड़ा गया, जो नकली नोट छाप रहे थे.

80 हजार से ज्यादा के जाली नोट जब्त:केलवा थाना प्रभारी सुबोध जांगीड़ ने बताया किपुलिस ने छापेमारी के दौरान नकली नोट बनाने का प्रिंटर, स्याही, पेपर शीट, कटर और अन्य उपकरण जब्त किए. साथ ही कुल 80,100 रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद हुए, जिनमें 500, 200 और 50 रुपये के जाली नोट शामिल थे. देर रात तक घर की तलाशी और आरोपियों से पूछताछ जारी रही.

केलवा थाना प्रभारी सुबोध जांगीड़ (ETV Bharat Rajsamand)

इसे भी पढ़ें-जयपुर में नकली नोट खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी पट्टे और सील भी मिली

बाजार में सप्लाई का राज खुलने की जांच:केलवा थाना प्रभारी सुबोध जांगीड़ ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है कि वे नकली नोट बाजार में कैसे और किसके माध्यम से सप्लाई कर रहे थे, और क्या इसमें कोई अन्य लोग शामिल हैं या वे खुद ही नोट बेच रहे थे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना से जेतपुरा गांव के लोग स्तब्ध हैं.

पुलिस ने 80 हजार रुपये से अधिक के जाली नोट जब्त किए (ETV Bharat Rajsamand)

आरोपियों को अदालत में पेश करेगी पुलिस:सुबोध जांगीड़ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की मांग करेगी. पुलिस का प्रयास नकली नोटों के संभावित बड़े नेटवर्क का पता लगाना है.

इसे भी पढ़ें-Fake Currency Nexus : जयपुर पुलिस ने पकड़ी नकली नोट छापने की फैक्ट्री, मुख्य सरगना गिरफ्तार