हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

स्वतंत्रता दिवस 2026: हिमाचल के 4 पुलिस कर्मियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान

उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा देने वाले हिमाचल प्रदेश पुलिस कर्मियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान.

हिमाचल पुलिस कर्मियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक
हिमाचल पुलिस कर्मियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक (@Himachal Police)

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 14, 2026 at 9:42 PM IST

शिमला: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के उत्कृष्ट एवं समर्पित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. आईपीस, आईजी अभिषेक दुल्लर को राष्ट्रपति अवार्ड, आईपीस डीआईजी गुरुदेव चंद चंद शर्मा राष्ट्रपति अवार्ड, इंस्पेक्टर अमर सिंह को राष्ट्रपति अवार्ड, एएस आई जगबीर सिंह को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया है.

यह राष्ट्रीय सम्मान पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण और अनुकरणीय व्यावसायिक दक्षता के लिए प्रदान किया गया है. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पदक से सम्मानित सभी कर्मियों को हार्दिक बधाई दी है. पुलिस विभाग ने कहा कि यह सम्मान न केवल पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है.

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित पुलिस कर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसेवा और राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उच्च मानकों को स्थापित किया है. उनकी सेवा, समर्पण अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और राष्ट्रसेवा को सलाम किया.

इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है. इनमें 13 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं. राष्ट्रपति की मंजूरी से दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों में सात मरणोपरांत सहित नौ कीर्ति चक्र शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:हिमाचल के सरकारी विभागों में एक लाख से अधिक पद खाली, हाईकोर्ट में सरकार के हलफनामे में खुलासा