छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में 56 सिविल जजों की पोस्टिंग, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

सभी नव नियुक्त न्यायिक अधिकारियों को 29 अगस्त तक अपने अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया गया है.

CIVIL JUDGES CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ सिविल जज (ETV Bharat Chhattisgarh)

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 20, 2026 at 10:09 AM IST

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अधीनस्थ न्यायपालिका में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ लोअर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर में परिवीक्षा पर नियुक्त 56 सिविल जज जूनियर डिवीजन की पदस्थापना का आदेश जारी किया है. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश क्रमांक 737/II-3-1/2026/Confdl./2026 के अनुसार सभी नव नियुक्त न्यायिक अधिकारियों को अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर 29 अगस्त 2026 तक कार्यभार ग्रहण करना होगा.


हाईकोर्ट के आदेश में पदस्थ किए गए 56 न्यायिक अधिकारियों के नाम एक साथ इस प्रकार हैं

अंजुम आरा अहमद, शिवांगी तिवारी, आयुष चौरसिया, अगन कुमार दाहाके, एकांश अग्रवाल, शुभम नामदेव, आर्यमान सिंह रघुवंशी, कार्तिकी अवंतिका, अपेक्षा सिंघई, शक्ति चतुर्वेदी, सिमरप्रीत सलूजा.

दीपांशी जैन, कुसुमांजलि सिन्हा, अंकित नांदे, हिमालय रवि, रौशन कुमार पाठक, तृप्ति अग्रवाल, प्रतीक कांत, अभिनव अग्रवाल, हृषिता अग्रवाल, दुर्गेश नंदिनी मरावी, शुभम राठौर, सृष्टि सोनकला,नागेंद्र सिंह, प्रज्ञा वैष्णव, श्रेया ओरमालिया.

दीपक कुमार चंद्राकर, सौनक वर्मा, यशवंत देवांगन,रिचा रेन्नी तिग्गा, समृद्धि जोशी, सौरभ कुमार तरार,राशि कंकड़वाल, ज्योति शर्मा, अंजू पाथरे,सीमा तांडेय, राहुल कुमार निराला, कुदीक्षा किंडो,प्रिया सोमावर, कोमल कृति उरांव.

आकांक्षा खेस पन्ना, मेघा पलेश्वर, आयुष यार्दी, अश्विन ज़ाक्सा, शिवानी डहरिया,तेशंक ध्रुव, प्रथमेंद्र हिडको, दीपल अजगल्ली, हेमंत प्रसाद, रितु नेताम, यश मौर्य, अपूर्वा मरकाम, करण शाह खुर्शो, स्वाति पैंकरा, एडविना एक्का और एंजेल सिंह.

इन जिलों में सिविल जजों की नियुक्ति

इन नव नियुक्त न्यायिक अधिकारियों को बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, कोरबा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, बैकुंठपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, अंबिकापुर, सूरजपुर, कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कवर्धा, मुंगेली और बलरामपुर-रामानुजगंज सहित प्रदेश के विभिन्न न्यायिक जिलों में पदस्थ किया गया है.

पदस्थापना आदेश के अनुसार कुछ न्यायिक अधिकारियों को संबंधित सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को सीधे सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर पदस्थ किया गया है, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख न्यायिक केंद्रों के साथ-साथ प्रदेश के दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों के न्यायिक जिलों में भी नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है.

56 नए न्यायिक अधिकारियों की पदस्थापना से प्रदेश की अधीनस्थ न्यायपालिका में न्यायिक कार्यों के संचालन को मजबूती मिलने की उम्मीद है. विभिन्न जिलों में न्यायिक अधिकारियों की उपलब्धता बढ़ने से न्यायालयीन कार्यों के प्रभावी संचालन और लंबित मामलों की सुनवाई में भी तेजी आने की संभावना है.

हाईकोर्ट ने संबंधित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को निर्देशित किया है कि वे नव नियुक्त न्यायिक अधिकारियों से कार्यभार ग्रहण कराकर उनकी चार्ज रिपोर्ट हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को भेजना सुनिश्चित करें. साथ ही हाईकोर्ट के NIC कंप्यूटर सेल को आदेश को न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है.

19 अगस्त 2026 को जारी हाईकोर्ट का यह आदेश छत्तीसगढ़ की अधीनस्थ न्यायपालिका में 56 नव नियुक्त न्यायिक अधिकारियों की पदस्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश है.

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई
माता-पिता से बेटे को अलग करना बहू की क्रूरता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला