हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

यमुनानगर के नागलपत्ती में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, खैर की लकड़ी से लदी पिकअप जब्त, 3 पर केस दर्ज

यमुनानगर में 16 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई. मामले में अराईयावाली-हर्बल पार्क कटान कनेक्शन सामने आया है. तीन पर केस दर्ज किया गया है.

Yamunanagar Illegal Forest Cutting
नागलपत्ती में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई (ETV Bharat)

By ETV Bharat Haryana Team

Published : September 1, 2026 at 12:28 PM IST

यमुनानगर: वन विभाग और वन्य प्राणी विभाग कलेसर की संयुक्त टीम ने नागलपत्ती क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी से भरी महिंद्रा बोलेरो पिकअप पकड़ी. वाहन से 52 नग छिले हुए खैर के मोच्छे बरामद हुए, जिनका कुल वजन करीब 16 क्विंटल बताया गया है. मामले में तीन लोगों के खिलाफ वन अधिनियम और वन्य जीव अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

सूचना मिलते ही टीम ने की छापेमारी:विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि नागलपत्ती निवासी अमजद पुत्र सलीम के घर में बड़ी मात्रा में अवैध खैर की लकड़ी रखी गई है. सूचना के करीब आधे घंटे बाद संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान HR 58 B 6011 नंबर की बोलेरो पिकअप में खैर की लकड़ी लदी मिली.

52 नग मोच्छों में छिपा था जंगल की कटाई का राज:टीम ने वाहन की जांच की तो उसमें 52 नग छिले हुए खैर के मोच्छे मिले. बरामद लकड़ी का वजन करीब 16 क्विंटल निकला. विभाग की प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई कि लकड़ी जंगल से अवैध रूप से काटकर यहां लाई गई थी. अब इसकी पूरी सप्लाई चेन खंगाली जा रही है.

यमुनानगर के नागलपत्ती में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई (ETV Bharat)

अराईयावाली और हर्बल पार्क से जुड़ा कनेक्शन:प्राथमिक जांच और बरामद लकड़ी के मिलान में इसका संबंध अराईयावाली और हर्बल पार्क क्षेत्र में हुए कथित अवैध कटान से सामने आया है. विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि जंगल में लकड़ी कहां से काटी गई और इसे किन लोगों के जरिए यहां तक पहुंचाया गया.

तीन आरोपियों पर दर्ज हुआ केस: मामले में आसिफ पुत्र जमील और मुंशी पुत्र बशीर, दोनों निवासी नागलपत्ती, तथा इसरार पुत्र नजीर निवासी जागलपत्ती/मिल्क के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. विभाग के अनुसार, “अवैध कटान और वन संपदा की तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.”

संयुक्त टीम ने संभाला मोर्चा:कार्रवाई में वन विभाग एवं वन्य प्राणी विभाग कलेसर के अमित कुमार, अनुज रावल, नरेश कुमार, हरीश धीमान, संदीप वर्मा, मंजीत, छबील, वन्य प्राणी रक्षक संजीव, मनजीत, प्रदीप कुमार और संजीव कुमार शामिल रहे.

ये भी पढ़ें:यमुनानगर के जंगल में खैर की कटाई से हड़कंप, 200-300 पेड़ कटने का आरोप, विभागीय कर्मचारियों पर तस्करों से सांठगांठ का आरो