दिल्ली

delhi

ETV Bharat / sports

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक स्टार खिलाड़ी की चोट ने चिंता बढ़ा दी है.

team india
भारतीय क्रिकेट टीम (IANS)

By ETV Bharat Sports Team

Published : October 15, 2025 at 2:16 PM IST

हैदराबाद :भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. इस दौरे का आगाज वनडे सीरीज के जरिए 19 अक्टूबर से होगा, जबकि सीरीज का अंत 8 नवंबर को पांचवें और अंतिम टी20 मैच के साथ होगा. इससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, टीम का स्टार ऑलराउंडर और बल्ले से तूफानी छक्के लगाने वाला प्लेयर चोटिल हो गया है.

आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शिवम दुबे की चोट को लेकर खबर सामने आई है. वो इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा ले रहे हैं. वो मुंबई की टीम में शामिल हैं, जो जम्मू कश्मीर के साथ अपना मैच खेल रही है. श्रीनगर में होने वाले इस मैच से पहले दुबे की कमर में जकड़न की समस्या पाई गई.

इसके बाद उन्हें मैच से बाहर करने का फैसला लिया गया. श्रीनगर में ठंड की वजह से दुबे की कमर में जकड़न आ गई है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अनुसार टीम मैनेजमेंट ने शिवम दुबे को आराम की सलाह दी है. वो टीम के साथ श्रीनगर गए थे लेकिन इस समस्या के बाद वो वापस मुंबई लौट आए हैं.

शिवम दुबे (ANI)

एशिया कप में रहा शानदार प्रदर्शन
शिवम दुबे ने एशिया कप 2025 में बल्ले और गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. दुबे अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज का भी हिस्सा है. इस सीरीज की शुरुआत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 29 अक्टूबर से होने वाली है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- पहला टी20- 29 अक्टूबर (कैनबेरा)
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- दूसरा टी20- 31 अक्टूबर (मेलबर्न)
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- तीसरा टी20- 2 नवंबर (होबार्ट)
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- चौथा टी20- 6 नवंबर (गोल्ड कोस्ट)
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- पांचवां टी20- 8 नवंबर (ब्रिसबेन)

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.

ये खबर भी पढ़ें :टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना, विराट कोहली का दिखा जबरदस्त क्रेज