IND vs AFG: भारतीय टी20 टीम का हुआ ऐलान, चार चोटिल खिलाड़ियों को टीम मे मिली जगह
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से दिल्ली में शुरू होगी.
Published : September 1, 2026 at 6:00 PM IST
IND vs AFG T20 Series 2026:भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं है. चयनकर्ताओं ने इस महीने के अंत में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम के समान ही टीम का चयन किया है.
हालांकि टीम में चार ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनको अपना फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. इस लिस्ट में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज हर्षित राणा के नाम शामिल हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद टीम से बाहर हुए बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हुई है. चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैच की सीरीज में भी नहीं खेल सके थे. इसके अलावा जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर रहने के बाद सैमसन की भी टीम में वापसी हुई है.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*
बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होंगे. और बाकी दो मैच भी इसी ग्राउंड पर खेले जाएंगे. खास बात ये है कि इस सीरीज के होस्ट अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड है.
इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान पहले ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है. जिसमें इब्राहिम जादरान को टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि तेज गेंदबाज नवीन उल हक और ऑलराउंडर गुलबदीन नायब की टीम में वापसी हुई है.
अफगानिस्तान का टी20 स्क्वाड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.
IND vs AFG टी20 सीरीज का शेड्यूल
- 13 सितंबर : पहला टी20
- 15 सितंबर : दूसरा टी20
- 17 सितंबर : तीसरा टी20