दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

पुलिस से बचने के लिए झील में छिप गया चोर, आधे घंटे तक बाहर नहीं आया...जानें फिर क्या हुआ

करिया नाम का चोर पुलिस से बचने के लिए झील में छिप गया था. आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया.

Shivamogga: Police nab thief hiding in lake by jumping into water
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले करिया नाम के चोर को झील से पुलिस ने गिरफ्तार किया (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : September 3, 2026 at 1:33 PM IST

शिवमोग्गा: कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में एक शातिर चोर पुलिस से बचने के लिए झील में छिप गया. यह अजीब घटना बुधवार को शिवमोग्गा के भद्रावती में हुई. बाद में झील में उतरी पुलिस ने चोर को फिल्मी अंदाज में पकड़ लिया.

पुलिस के मुताबिक, दिलीप उर्फ ​​करिया भद्रावती शहर समेत कई पुलिस थानों में करीब 16 मामलों में वॉन्टेड अपराधी है. पुलिस के मतुाबिक बेल मिलने के बाद वह कोर्ट में पेश हुए बिना फरार था.

ऐसे में कोर्ट ने उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया था. जिसके बाद भद्रावती न्यू टाउन पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया. जब वे करिया को पकड़ने गए, तो वह भाग निकला और आधे घंटे से ज्यादा समय तक झील में छिपा रहा. जब वह ऊपर नहीं आया, तो न्यू टाउन पुलिस झील में कूद गई और उसे बाहर निकाल लिया.

पुलिस के मुताबिक, शातिर चोर पानी में उगी हरी घास के नीचे छिपा हुआ था. पुलिस उसके पानी से बाहर आने का इंतजार कर रही थी. लेकिन जब आधे घंटे बाद भी वह बाहर नहीं आया, तो न्यू टाउन पुलिस स्टेशन के स्टाफ गंगाधर और हलप्पा अपनी जान जोखिम में डालकर झील में गए और करिया को ऊपर ले आए.

इस बारे में भद्रावती सब-डिवीजन के पुलिस उप अधीक्षक प्रकाश राठौड़ ने ईटीवी भारत' से फोन पर बात की. उन्होंने कहा, "दिलीप उर्फ ​​करिया भद्रावती के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में करीब 16 मामलों में वॉन्टेड है. जब पुलिस को उसकी मौजूदगी की जानकारी मिली, तो करिया पानी में उतर गया और छिप गया. हालांकि, पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए करिया को पानी बाहर निकाला और पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें:बेंगलुरु के पीजी में महिलाओं के अंडरवियर चुराने के आरोप में शख्स गिरफ्तार