दिल्ली

delhi

Watch: होली उत्सव पर पुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को 2 हजार किलो अंगूरों से सजाया - Holi Festival

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 24, 2024, 3:20 PM IST

होली पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित अंगूर उत्सव के दौरान, महाराष्ट्र के पुणे में हजारों हरे अंगूरों से समृद्ध दगडूशेठ गणपति मंदिर के गभारा और सभा कक्ष को सजाया गया. श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट द्वारा मंदिर में मनाए गए अंगूर उत्सव को देखने के लिए पुणे के लोग उमड़ पड़े. नासिक में सह्याद्री फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के किसानों द्वारा उगाए गए 2 हजार किलोग्राम निर्यात योग्य और रसायन मुक्त अंगूर लगाए गए. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. ये अंगूर भक्तों, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों, ससून हॉस्पिटल में प्रसाद के तौर पर दिए जाएंगे. लगातार तीसरे वर्ष अंगूर के मौसम में मंदिर में इस प्रकार की सजावट की गई. इसे देखने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रीमंत दगडूशेठ गणपति मंदिर ट्रस्ट हमेशा त्योहार के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details