दिल्ली

delhi

अक्षय कुमार ने सबसे ज्यादा 100 करोड़ी मूवी क्लब में की सलमान खान की बराबरी, जानें लिस्ट में शाहरुख-आमिर कहां हैं - Most 100cr Movies

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Apr 15, 2024, 1:27 PM IST

Updated : Apr 15, 2024, 2:12 PM IST

Akshay Kumar Most 100cr Movies : अक्षय कुमार ने फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में करने वाले सुपरस्टार सलमान खान की बराबरी कर ली है. जानिए शाहरुख खान और आमिर खान का कौनसे पायदान पर हैं?

Akshay Kumar Most 100cr Movies
Akshay Kumar Most 100cr Movies

हैदराबाद :बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों अपनी एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से चर्चा में हैं. बीती ईद (11 अप्रैल) को रिलीज हुई इस फिल्म में 'खिलाड़ी' के साथ टाइगर श्रॉफ भी दमदार एक्शन दिखा रहे हैं. 'बडे़ मियां छोटे मियां' ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म आज 15 अप्रैल को अपनी रिलीज के 5वें दिन में चल रही हैं. फिल्म ने इन पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है. इसी के साथ बडे़ मियां छोटे मियां अक्षय कुमार के 3 दशक के फिल्मी करियर की 17वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है. सबसे ज्यादा 100 करोड़ी मूवी करने का खिताब सुपरस्टार सलमान खान के नाम है और अब अक्षय ने इस लिस्ट में सलमान खान की बराबरी कर ली है.

  • अक्षय कुमार की 100 करोड़ी 17 फिल्में

हाउसफुल- 106 करोड़

राउडी राठौर- 133.25 करोड़

हॉलीडे- 112.45 करोड़

एयरलिफ्ट- 128.1 करोड़

हाउसफुल 3- 109.14 करोड़

रुस्तम- 127.49 करोड़

जॉली एलएलबी- 117 करोड़

टॉयलेट एक प्रेम कथा- 134.22 करोड़

गोल्ड- 104.72 करोड़

2.0- 189.55 करोड़

केसरी- 154 करोड़

मिशन मंगल- 202.98 करोड़

हाउसफुल 4- 194.60 करोड़

गुड न्यूज - 205.14 करोड़

सूर्यवंशी- 196 करोड़

ओएमजी- 150.17 करोड़

बडे़ मियां छोटे मियां- 96.18 करोड़ (चार दिन)

  • सलमान खान की 100 करोड़ी 17 फिल्में

दबंग-140.22 करोड़

रेडी- 120.9 करोड़

बॉडीगार्ड- 148.52 करोड़

एक था टाइगर- 198.78 करोड़

दबंग 2- 155 करोड़

जय हो- 117.2 करोड़

किक- 231.85 करोड़

बजरंगी भाईजान- 320.34 करोड़

प्रेम रतन धन पायो- 210.16 करोड़

सुल्तान- 300.45 करोड़

ट्यूबलाइट- 119.26 करोड़

टाइगर जिंदा है- 339.16 करोड़

रेस 3- 169.5 करोड़

दबंग 3- 146.23 करोड़

भारत- 212.03 करोड़

किसी का भाई किसी की जान-110 .94 करोड़

टाइगर 3- 440 करोड़

  • अजय देवगन की 100 करोड़ी 13 फिल्में

गोलमाल 3- 106.3 करोड़

सिंघम- 100.30 करोड़

सन ऑफ सरदार-105.03 करोड़

बोल बच्चन- 102.94 करोड़

सिंघम रिटर्न्स- 140.62 करोड़

शिवाय-100.33 करोड़

गोलमाल अगेन- 205 करोड़

रेड-103.07 करोड़

टोटल धमाल- 154.23 करोड़

दे दे प्यार दे-103.64 करोड़

तान्हाजी द अनसंग वॉरियर- 279.55 करोड़

शैतान - 147.87 करोड़

दश्यम 2-240.54 करोड़

  • शाहरुख खान 100 करोड़ी 9 फिल्में

डंकी- 212.42 करोड़

जवान- 643.87 करोड़

पठान- 543.05 करोड़

रईस- 137.51 करोड़

दिलवाले- 148.72 करोड़

चेन्नई एक्सप्रेस- 227.13 करोड़

जब तक हैं जान- 120.85 करोड़

डॉन 2 - 106.71 करोड़

रा-वन- 114.29 करोड़

  • आमिर खान 100 करोड़ी 6 फिल्में

ठग्स ऑफ हिंस्दोस्तां- 151.19 करोड़

दंगल- 387.38 करोड़

पीके- 340.38 करोड़

धूम 3- 284.27 करोड़

3 इडियट्स- 202.95 करोड़

गजनी- 114 करोड़

किसकी फिल्म ने कमाए सबसे पहले 100 करोड़

गजनी (25 दिसंबर 2008) आमिर खान

दबंग (10 सितंबर 2010) सलमान खान

गोलमाल-3 (5 नवंबर 2010) अजय देवगन

हाउसफुल (30 अप्रैल 2010) अक्षय कुमार

रा-वन (26 अक्टूबर 2011) शाहरुख खान

ये भी पढ़ें :

संडे को किसने मारा बॉक्स ऑफिस पर मैदान, जानिए 'बडे़ मियां छोटे मियां' और 'मैदान' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन कितना हुआ - Maidaan Vs BMCM Box Office Day 4


'मैदान' की टिकट पर दर्शकों को स्पेशल ऑफर, अब इतने रु. में थिएटर जाकर देखें फिल्म - Maidaan Special Offer

'बडे़ मियां छोटे मियां' की 100 करोड़ी क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छाई अक्षय-टाइगर की जोड़ी - Bade Miyan Chote Miyan 100 Cr

Last Updated :Apr 15, 2024, 2:12 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details