ETV Bharat / state

BJP महिला मोर्चा के सम्मेलन में शामिल हुईं गीता धामी, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

author img

By

Published : Dec 2, 2021, 8:22 PM IST

Updated : Dec 2, 2021, 10:32 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने खटीमा में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान गीता धामी ने महिला कार्यकर्ताओं से सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को प्रसारित करने का आह्वान किया.

khatima
खटीमा

खटीमाः उधमसिंह नगर जिले की सीमांत विधानसभा खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राजनीतिक विरासत को आम जनता के बीच घूम-घूम कर मजबूत करने में उनकी पत्नी गीता धामी जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को खटीमा में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में गीता धामी ने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को प्रसारित करने का आह्वान किया.

गुरुवार को सीएम धामी की विधानसभा खटीमा में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया. महिला मोर्चा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने भाग लिया. इस दौरान गीता धामी ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को धामी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को गिनाया. सम्मेलन में मौजूद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से सरकार के कार्यों को आम जनता तक प्रसारित करने को कहा.

BJP महिला मोर्चा के सम्मेलन में शामिल हुईं गीता धामी

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस मुख्यालय में वॉर रूम की चाभी हुई गुम, पार्टी नेताओं को करना पड़ा 'दम लगा के हईशा'

वहीं, मीडिया से वार्ता में गीता धामी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए काफी कार्य किए हैं. नंदा गौरी योजना का लाभ जिन महिलाओं को नहीं मिल पाया था, उनके लिए सरकार ने नई समय सीमा निर्धारित की है. सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार आम जनता भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रही हैं.

Last Updated : Dec 2, 2021, 10:32 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.