ETV Bharat / state

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का 50वां जन्मदिन, गरीबों को बांटे मास्क और सैनिटाइजर

author img

By

Published : Jun 19, 2020, 8:32 PM IST

कोटद्वार में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 50वां जन्मदिन बड़ी ही सादगी से मनाया. इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक हॉल में एकत्र होकर गरीब लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया.

rahul
राहुल

कोटद्वार: क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 50वां जन्मदिन बड़ी ही सादगी से मनाया. इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक हॉल में एकत्र होकर गरीब लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटा. साथ ही राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की.

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का 50वां जन्मदिन.

पढ़ें: कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, गरीबों को वितरण किया मास्क और सैनिटाइजर

पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सादगी और क्रम दिवस के रूप में मना रहे हैं. प्रदेश ही नहीं पूरे देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जन्मदिन को मनाया जा रहा है. इन दिनों कोरोना संकट के चलते हम सभी लोगों ने निर्णय लिया है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटा जाए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.