ETV Bharat / state

नैनीताल: 16-17 नवंबर को BJP अनुसूचित मोर्चा की बैठक, CM धामी सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

author img

By

Published : Nov 13, 2021, 4:17 PM IST

16-17 नवंबर को नैनीताल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित होगी. जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

BJP anusuchit morcha meeting
BJP अनुसूचित मोर्चा की बैठक

नैनीताल: 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से मैदान में उतर चुकी है. प्रदेश भर में पार्टी के बैठकों का दौर जारी है. इसी क्रम में 16 और 17 नवंबर को भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक नैनीताल में आयोजित की जाएगी.

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है. इसी के तहत नैनीताल में आज भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने बैठक का आयोजन किया. इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबा दत्त आर्य ने कहा 2022 के चुनाव को देखते हुए 16 और 17 नवंबर को अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे पैतृक गांव हड़खोला, कुल देवता के मंदिर में की पूजा-अर्चना

बैठक में 16 नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन होगा. जबकि 17 नवंबर को मुख्य बैठक का आयोजन किया जाएगा. बैठक में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किए गए कार्यों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी. बैठक में 2022 विधानसभा चुनाव को जीतने पर चर्चा की जाएगी.

बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों को चुनाव के मद्देनजर अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी. कार्यसमिति में प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजय कुमार मौजूद रहेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.