ETV Bharat / state

हरिद्वार में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नवजात का शव मिलने से हरिद्वार में हड़कंप मचा हुआ है.

Newborns dead body found in Haridwar
हरिद्वार में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

Published : March 2, 2021 at 4:51 PM IST

|

Updated : March 2, 2021 at 8:19 PM IST

Choose ETV Bharat

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई. कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर कॉलोनी के ए-6 में स्थित खाली प्लाट में नवजात का शव पाया गया. किसी ने कपड़े में लपेटकर शव को खाली मैदान में फेंक दिया. नवजात का शव मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

हरिद्वार में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप.


गौरतलब है कि अभी दो सप्ताह पूर्व भी हरिद्वार की बीएचईएल क्षेत्र में दो घंटे की नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया गया था. पुलिस ने उस बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था. आज एक और घटना से धर्नमनगरी हरिद्वार शर्मसार हो हई है. एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नवजात बच्चे का शव मिला है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हरिद्वार जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पढ़ें- उत्तराखंड कैबिनेट बैठक खत्म, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

फिलहाल, इस मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. हरिद्वार में नवजात बच्चों को फेंकने के कई मामले सामने आए हैं. पुलिस द्वारा जितनी भी कार्रवाई की जा सकती है, की जा रही है.

Last Updated : March 2, 2021 at 8:19 PM IST