ETV Bharat / state

फिल्म 'सब मोह माया है' में नजर आयेंगे हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित, जानिए शरमन की फिल्म में क्या है इनका रोल?

Sharman Joshi film Sab Moh Maaya Hai 18 नवंबर को शरमन जोशी और अन्नू कपूर की फिल्म 'सब मोह माया है' दर्शकों के सामने होगी. इस फिल्म में उत्तराखंड के तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित भी दिखाई देंगे. 'सब मोह माया है' फिल्म की क्या है स्टोरी और इसमें क्या है उज्ज्वल पंडित का रोल, पढ़िए इस खबर में.

film Sab Moh Maaya Hai
फिल्मी समाचार

Published : November 3, 2023 at 10:23 AM IST

|

Updated : November 3, 2023 at 11:29 AM IST

Choose ETV Bharat

हरिद्वार: बॉलीवुड में मशहूर कलाकार अन्नू कपूर और शरमन जोशी के अभिनय से सजी फिल्म 'सब मोह माया है' 18 नवंबर को रिलीज होने वाली है. उससे पहले फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है. इस फिल्म की शूटिंग हरिद्वार में भी की गई थी. फिल्म के दृश्य में शरमन जोशी अपने पिता बने अन्नू के साथ हरिद्वार हर की पैड़ी ब्रह्म कुंड आकर अपनी मां की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करते हैं.

  • " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="">

18 नवंबर को रिलीज हो रही 'सब मोह माया है': ये दृश्य जब उत्तराखंड के दर्शन देखेंगे तो उन्हें इसमें रुपहले पर्दे पर अपने बीच का एक कलाकार नजर आएगा. फिल्म में शरमन जोशी की मां के सभी कर्मकांड और पूजा के सभी कार्य तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित द्वारा सम्पन्न कराये जाते हैं. फिल्म के ट्रेलर में भी उज्ज्वल पंडित को देखा जा सकता है. फिल्म के रिलीज होने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था.

film Sab Moh Maaya Hai
शरमन जोशी की फिल्म 'सब मोह माया है' 18 नवंबर को रिलीज हो रही है.

शरमन की फिल्म में नजर आएंगे उज्ज्वल पंडित: तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि फिल्म की शूटिंग दो साल पहले की गई थी. शरमन जोशी फिल्म में अपनी मां की आस्थियों को लेकर हर की पैड़ी पर आते हैं. उसके बाद वह हिंदू धर्म में किए जाने वाले सभी संस्कारों को देखते हैं. जिसे वह सही नहीं मानते और अपने पिता से उनके द्वारा किए गए मां के संस्कारों को सिर्फ मोह माया बताते हैं. जिसके बाद अन्नू कपूर अपने बेटे को हिंदू धर्म से जुड़ी आस्था से जोड़ने के लिए और अपने धर्म से जुड़े लोगों की भावनाओं को बताने के लिए खुद का संस्कार ही करना चाहते हैं. इसके ऊपर यह पूरी फिल्म बनाई गई है.

film Sab Moh Maaya Hai
फिल्म 'सब मोह माया है' में उज्ज्वल पंडित नजर आएंगे

हिंदू आस्था पर आधारित है 'सब मोह माया है' फिल्म: लोगों की आस्था हिंदू धर्म में किस प्रकार है, यह सब फिल्म में दिखाया गया है. किस तरह आज के युग में युवा धर्म की समझ नहीं रखते और उन्हें किस तरह अपने धर्म से जोड़ना है, इस पूरी फिल्म में यह बताया गया है. इसके साथ ही उज्ज्वल पंडित ने बताया कि इस फिल्म में चिन्मय पंडित लाइन प्रोड्यूसर थे. चिन्मय इससे पहले भी कई हॉलीवुड वा बॉलीवुड सितारों का फिल्मांकन हरिद्वार और उत्तराखंड के अन्य स्थानों में करा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: वेब सीरीज काफल की शूटिंग में पहुंचे सीएम धामी, कहा- जल्द लाई जाएगी उत्तराखंड की फिल्म नीति

Last Updated : November 3, 2023 at 11:29 AM IST