ETV Bharat / state

हरिद्वार: बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप

कनखल थाना क्षेत्र में गंगा किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवा दिया है.

Haridwar
हरिद्वार

Published : June 19, 2022 at 4:18 PM IST

Choose ETV Bharat

हरिद्वार: कनखल थाना स्थित बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा पुल के नीचे रविवार दोपहर अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया. किसी व्यक्ति का गंगा किनारे शव मिलने की लोगों ने तत्काल ही इसकी जानकारी कनखल थाना पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवा दिया है.

कनखल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर डेढ़ बजे सूचना मिली की बैरागी कैंप क्षेत्र से कनखल को जोड़ने वाले पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लावारिस शव की आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की.
पढ़ें- समोसा नहीं मिलने पर BJP नेता के भाई ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज

मृतक के पास से कोई पहचान पत्र भी नहीं मिल पाया, जिससे उसकी पहचान हो सके. पुलिस ने शव का पंचनामा भर जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है. अब अगर 3 दिन में शव की शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा.