ETV Bharat / state

डोईवाला: कांग्रेस सेवा दल की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समापन

author img

By

Published : Feb 15, 2020, 11:45 PM IST

कांग्रेस सेवा दल की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समापन हो गया है. इस दौरान कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस सेवा दल देहरादून डोईवाला न्यूज, congress seva dal dehradun doiwala updates
तिरंगा यात्रा का समापन.

डोईवाला: कांग्रेस सेवा दल की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा रुड़की से शुरू होकर डोईवाला पर खत्म हुई. इस दौरान कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के 75वें जन्म जयंती वर्ष पर कांग्रेस सेवा दल देशभर में तिरंगा पैदल मार्च का आयोजन कर रहा है.

तिरंगा यात्रा का समापन.

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म की राजनीति करने वालों को इस यात्रा के जरिए बताया गया कि वे धर्म की राजनीति न करें और देश को तोड़ने की नहीं बल्कि जोड़ने का काम करें. हेमा पुरोहित ने कहा कि आज साम्प्रदायिकता में भारत बंट गया है. तिरंगे के भगवा और हरे रंग को अलग किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-डोईवाला: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐलान, 17 फरवरी को करेंगे विशाल धरना-प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि यात्रा के जरिए संदेश दिया गया है कि शांति से भगवा ओर हरा रंग जुड़ा रहे और भारत एक बना रहे. प्रदेश सरकार को घेरते हुए हेमा पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों से कोसो दूर हैं, उनकी विधानसभा तो क्या पूरे उत्तराखंड में कार्य दिखाई नहीं दे रहा है?

बता दें कि तिरंगा यात्रा में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी , प्रवक्ता प्रवीण पुरोहित, गन्ना समिति के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल और नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री के अलावा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.