ETV Bharat / state

देहरादून में भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का हुआ भव्य स्वागत, रैली निकाली

author img

By

Published : Aug 1, 2022, 5:28 PM IST

Updated : Aug 1, 2022, 6:32 PM IST

भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का देहरादून में भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान एक विशाल रैली भी निकाली गई. स्वागत समारोह के मौके पर ईटीवी भारत ने महेंद्र भट्ट से खास बातचीत की.

new-state-president-of-bjp-mahendra-bhatt-received-a-warm-welcome-in-dehradun
देहरादून में भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

देहरादून: उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष के रूप में आज महेंद्र भट्ट का पूरे शहर भर में भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर उन्होंने ईटीवी भारत से भी खास बातचीत की. बातचीत में नये प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा वे देवभूमि के देवत्व को मजबूत करने का काम करेंगे. साथ ही 2024 के चुनाव को लेकर भी महेंद्र भट्ट ने हुंकार भरी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा वे 2024 का चुनाव भी फतह करेंगे.

बदरीनाथ से पूर्व भाजपा विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट को भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 2024 का सारथी बनाया है. महेंद्र भट्ट की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद आज उनका देहरादून महानगर कार्यालय से प्रदेश मुख्यालय तक भव्य स्वागत समारोह के रूप में रैली निकाली गई.

देहरादून में भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का हुआ भव्य स्वागत

पढे़ं-महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, मदन कौशिक हटाए गए

इस मौके पर देहरादून महानगर कार्यालय पर सबसे पहले महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत किया. इस मौके पर देहरादून में सुनील उनियाल गामा, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. देहरादून महानगर कार्यालय से एक विशाल रैली भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक निकाली गई.

पढे़ं- हर बार चौंकाता है BJP हाईकमान, कभी अनजान तो कभी 'हारे' को भी देते हैं 'मुकाम'

स्वागत समारोह के मौके पर ईटीवी भारत से खास बातचीत करते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा 2024 से ठीक पहले मिली जिम्मेदारी का वह बखूबी निर्वहन करेंगे. आगामी 2024 को फतह करेंगे. साथ ही उन्होंने गढ़वाल, कुमाऊं के संतुलन को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक केंद्रीय पार्टी है. इसमें हर एक कार्यकर्ता क्षेत्रीय राजनीति से ऊपर उठकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करता है. उनकी कोशिश रहेगी कि हर एक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिले. बदरीनाथ क्षेत्र से आने वाले महेंद्र भट्ट ने कहा उत्तराखंड देव भूमि है. उनका पूरा प्रयास रहेगा कि उत्तराखंड का यह देवत्व बना रहे. वह उत्तराखंड की आध्यात्मिकता को और मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे.

Last Updated : Aug 1, 2022, 6:32 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.