ETV Bharat / state

भारतीय व्यापार मंडल ने उत्तराखंड में की पदाधिकारियों की घोषणा

author img

By

Published : Feb 8, 2021, 8:10 PM IST

मसूरी में भारतीय व्यापार मंडल ने उत्तराखंड संगठन के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की है.

भारतीय व्यापार मंडल ने उत्तराखंड में की पदाधिकारियों की घोषणा
भारतीय व्यापार मंडल ने उत्तराखंड में की पदाधिकारियों की घोषणा

मसूरी: भारतीय व्यापार मंडल ने उत्तराखंड में पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. जिसमें रवींद्र गोयल प्रदेश अध्यक्ष, सुबोध गोयल प्रदेश महामंत्री, राजीव गोयल प्रदेश कोषाध्यक्ष, विशाल ठाकुर, सुरेश गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष और अनुज तायल प्रदेश सलाहकार नियुक्त किए गए हैं. इस मौके पर भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल पूरे देश के व्यापारियों सड़क पर ठेली लगाने वाले से लेकर उद्योगपति को एक छत के नीचे लाकर उनके हितों एवं समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना है.

ये भी पढ़ें: एक क्लिक में पढ़ें चमोली त्रासदी की पूरी कहानी, जानें कब और कैसे हुई शुरुआत

मसूरी के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा की संगठन पूरे देश में कार्य कर रहा है. जिसके तहत उत्तराखंड में भी संगठन का ढांचा खड़ा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की सुरक्षा करने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शहर स्तर से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाएगा. इस मौके पर रवीद्र गोयल ने कहा कि प्रदेश के सभी 13 जिलों में संगठन को मजबूत किया जा रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.