ETV Bharat / state

पंचायत चुनाव 2019: आज थम जाएगा दूसरे चरण के प्रचार का शोर, 11 अक्टूबर को होगा मतदान

author img

By

Published : Oct 9, 2019, 10:19 AM IST

Updated : Oct 9, 2019, 11:06 AM IST

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 11 अक्टूबर को दूसरे चरण का मतदान होना है. वहीं आज शाम 5 बजे प्रचार-प्रसार थम जाएगा. इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

पंचायत चुनाव 2019

देहरादून: हरिद्वार जिले को छोड़ प्रदेश के 12 जिलों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनाव 5 अक्टूबर को सम्पन्न होने के बाद दूसरे चरण का प्रचार-प्रसार आज शाम 5 बजे से थम जाएगा. दूसरे चरण का मतदान 11 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. इस चरण में 31 विकासखंडों में 23,054 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा.

निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं. 11अक्टूबर को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान करने को लेकर बुधवार को ही पोलिंग पार्टियां अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी और पोलिंग बूथों पर पहुंचकर अपनी तैयारियां शुरू कर देंगी.

पढ़ें- उत्तराखंडः चूर हुआ लंकापति रावण का अहंकार, बुराई पर अच्छाई की हुई जीत

दूसरे चरण में इन विकासखंडों में होना है मतदान

जिला विकासखंड
अल्मोड़ा चौखुटिया, द्वाराहाट, ताड़ीखेत, भैसियाछाना
उधम सिंह नगर बाजपुर, काशीपुर, जसपुर
चंपावत लोहाघाट, बाराकोट
पिथौरागढ़ बेरीनाग, गंगोलीहाट
नैनीताल कोटाबाग, धारी, रामगढ़
बागेश्वर गरुड़
उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़, नौगांव
चमोली कर्णप्रयाग, पोखरी, गैरसैंण
टिहरी थौलधार, जौनपुर, प्रतापनगर
देहरादून सहसपुर, कालसी
पौड़ी यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, एकेश्वर, दुगड्डा
रुद्रप्रयाग जखोली
Intro:हरिद्वार जिले को छोड़ प्रदेश के 12 जिलो में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनाव 5 अक्टूबर को सम्पन्न होने के बाद दूसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार आज शाम 5 बजे से थम जाएगा। दूसरे चरण का मतदान 11 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। और 31 विकासखण्डों में 23054 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।


Body:तो वही दूसरे चरण की तैयारियां निर्वाचन आयोग ने पूरी कर ली है। 11अक्टूबर को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान करने को लेकर बुधवार को ही पोलिंग पार्टियां, अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी और अपने पोलिंग बूथों पर पहुचकर, अपनी तैयारियां शुरू कर देंगीं।


.......दूसरे चरण में 31 विकास खंडो में होने है चुनाव........

अल्मोड़ा -          चौखुटिया, द्वाराहाट, ताड़ीखेत, भैसियाछाना

ऊधमसिंहनगर -       बाजपुर, काशीपुर, जसपुर

चंपावत -               लोहाघाट, बाराकोट

पिथौरागढ़ -            बेरीनाग, गंगोलीहाट

नैनीताल -              कोटाबाग, धारी, रामगढ़

बागेश्वर -                गरुड़

उत्तरकाशी -           चिन्यालीसौड़, नौगांव

चमोली -              कर्णप्रयाग, पोखरी, गैरसैंण

टिहरी -                थौलधार, जौनपुर, प्रतापनगर

देहरादून -         सहसपुर, कालसी

पौड़ी -        यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, एकेश्वर, दुगड्डा

रुद्रप्रयाग -              जखोली






Conclusion:
Last Updated : Oct 9, 2019, 11:06 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.