ETV Bharat / state

भाजपा सह प्रभारी रेखा वर्मा करेंगी जिलों में प्रवास, कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद

author img

By

Published : Jan 24, 2021, 8:47 AM IST

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा कार्यकर्ताओ से संवाद स्थापित करने के लिए सभी जिलों का भ्रमण करेंगी. प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी दी.

BJP Vice President Rekha Verma
भाजपा उपाध्यक्ष रेखा वर्मा.

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा प्रदेश में कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के लिए आगामी 24 जनवरी यानी आज से सभी जिलों का भ्रमण करेंगी. पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा पहले चरण में आज से 27 जनवरी तक चंपावत, उधमसिंह नगर, नैनीताल व हरिद्वार जिले का दौरा कर मंडल, जिला व जिले में निवास कर रहे प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगी.

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा सह प्रभारी रेखा वर्मा रविवार को चंपावत जिले के टनकपुर पहुंचेगी. यहां सबसे पहले प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से वार्ता करेंगी. 12 से 1 बजे तक जिले के सभी पदाधिकारियों व जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा , प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगी. इसके बाद 1 घंटे जिले के विधायकों, दायित्वधारियों से जिले में हो रहे कार्यों, संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगी.इसके बाद रेखा वर्मा जनपद के पंचायत व स्थानीय निकाय में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व सरकार द्वारा नामित प्रतिनिधियों से अलग-अलग संवाद करेंगी.

यह भी पढ़ें-रुद्रप्रयाग में मराठा रेजीमेंट ने किया मशाल यात्रा का स्वागत, कल जोशीमठ होगी रवाना

मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि दूसरे दिन 25 जनवरी को वर्मा उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में, 26 जनवरी को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में व 27 जनवरी को हरिद्वार जिले के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगी. उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. प्रदेश सह प्रभारी वर्मा के प्रवास व कार्यकर्ताओं से संवाद से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और निश्चित रूप से 2022 में भाजपा प्रचंड बहुमत से पुन: सरकार बनाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.