ETV Bharat / state

उत्तराखंडः 24 घंटे में मिले 772 कोरोना संक्रमित, आठ मरीजों ने तोड़ा दम

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है. बीते 24 घंटे के भीतर 8 मरीजों की मौत हुई है. इसके अलावा प्रदेश में 772 नए कोरोना पॉजिटिव भी मिले हैं. वहीं, 3257 मरीज ठीक भी हुए हैं.

NEW CORONA PATIENTS FOUND IN UTTARAKHAND
कोरोना मरीज

Published : February 8, 2022 at 6:42 PM IST

|

Updated : February 8, 2022 at 6:59 PM IST

Choose ETV Bharat

देहरादून: उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 772 नए कोरोना मरीज मिले हैं. ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या 9,710 हो गई है. चिंता की बात ये है कि 8 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है. वहीं, 3,257 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 3.21% है.

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 85,848 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 73,236 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 85.31% है. प्रदेश में इस साल एक जनवरी से अभीतक 210 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

24 घंटे में 2 मरीजों की मौत: उत्तराखंड में 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हुई है. एम्स ऋषिकेश में 1, दून मेडिकल कॉलेज में 2, महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में 4 और बृजलाल अस्पताल नैनीताल में 1 मरीज की मौत हुई है.

UTTARAKHAND CORONA TRACKER
उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति

ये भी पढ़ेंः सेल्फी लेते समय रुड़की गंगनहर में बहे तीन युवक, एक की सिपाही ने बचाई जान, दो की तलाश जारी

पिछले 24 घंटे का आंकड़ाः जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 285 कोरोना मरीज मिले हैं. वहीं, अल्मोड़ा में 90, बागेश्वर में 3, चमोली में 29, चंपावत में 18, हरिद्वार में 111, नैनीताल में 62, पौड़ी में 42, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 19, टिहरी में 16, उधम सिंह नगर में 51 और उत्तरकाशी में 28 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं.

उत्तराखंड में वैक्सीनेशन: प्रदेश में मंगलवार को 79,233 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन (Covid vaccination in Uttarakhand) हुआ है. अभी तक कुल 77,13,878 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं. वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 1,26,169 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है.

UTTARAKHAND CORONA TRACKER
उत्तराखंड में कोविड वैक्सीनेशन की स्थिति
Last Updated : February 8, 2022 at 6:59 PM IST