ETV Bharat / state

सल्ट उप चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

author img

By

Published : Mar 30, 2021, 3:06 PM IST

सल्ट उप चुनाव में न सिर्फ बीजेपी, बल्कि कांग्रेस ने भी ताकत झोंक दी है. जीत के लिए कांग्रेस ने सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारों की लिस्ट जारी कर दी है.

सल्ट उप चुनाव
सल्ट उप चुनाव

देहरादून: सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए दोनों ही पार्टियों (कांग्रेस-बीजेपी) के प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल कर दिया हैं. अब दोनों ही पार्टियों चुनाव प्रचार-प्रसार में जुट गई हैं. कांग्रेस ने सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारों की लिस्ट भी जारी कर दी है. सल्ट में कांग्रेस प्रत्याशी को जीतने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मैदान में उतरेंगे.

पढ़ें- सल्ट उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने दाखिल किया नामांकन पत्र

सल्ट विधानसभा उप चुनाव को 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है. यही कारण है कि कांग्रेस इस उप चुनाव अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है. प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ कांग्रेस ने केंद्रीय नेताओं को भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारों की लिस्ट जारी की है.

पढ़ें- BJP प्रत्याशी महेश जीना ने भिकियासैंण में किया नामांकन, अजय भट्ट समेत दिग्गज रहे मौजूद

कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, उत्तराखंड के सह प्रभारी राजेश धर्मानी, जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, महेंद्र सिंह माहरा, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, उप नेता प्रतिपक्ष करण महारा, काजी निजामुद्दीन, सुरेंद्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह रावत और राजेंद्र भंडारी जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं.

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि कुल 30 स्टार प्रचारक चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए उतरेंगे. इस दौरान उन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.