ETV Bharat / bharat

यमुनोत्री धाम में अबतक 8 यात्रियों की मौत, शनिवार को 2 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से गई जान

author img

By

Published : May 8, 2022, 6:20 AM IST

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वहीं, यमुनोत्री धाम में भी यात्रियों के पहुंचे का सिलसिला जारी है. लेकिन इन सबके बीच यमुनोत्री धाम आए अबतक 8 यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है.

Yamunotri Dham
यमुनोत्री धाम

उत्तरकाशी: गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2022 भी शुरू हो गई. यमुनोत्री धाम में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. यमुनोत्री धाम आए तीन तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वहीं, अबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी है.

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीन और तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जिनमें से एक यात्री की शुक्रवार देर शाम यमुनोत्री में और शनिवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गयी. पांच दिनों में यमुनोत्री धाम में अब तक 8 यात्रियों की मौत हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया बदरीनाथ धाम, कल वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुलेंगे कपाट

शनिवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ के निकट देवश्री जोशी (39 वर्ष) पुत्र केदार आर जोशी, निवासी वीआर मार्ग, बुलडवेस्ट मुम्बई (महाराष्ट्र) और भैरों मंदिर के निकट ईश्वर प्रसाद (65 वर्ष) पुत्र नाथूराम, 36 बजरंग वार्ड टाकिज के पीछे गढ़कोश पटेरिया सागर गईकोटा (मध्य प्रदेश) की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी.

वहीं, शुक्रवार को देर शाम यमुनोत्री जयेश भाई (47 वर्ष) पुत्र नटवर भाई, निवासी लेयजलपुर मैचना भकुच, गुजरात की भी हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. इससे पूर्व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के दिन तीन यात्रियों तथा दूसरे दिन दो यात्रियों सहित पांच दिन में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर आठ यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.