मुलायम सिंह यादव की पौत्री और अखिलेश यादव की भतीजी ने योगी आदित्यनाथ के माथे पर लगाया विजय तिलक

By

Published : Mar 10, 2022, 10:13 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:19 PM IST

thumbnail

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्री और पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की भतीजी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माथे पर विजय तिलक लगाया. हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव अपनी बेटी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद देररात मुख्यमंत्री आवास पहुंची. यहां अपर्णा के साथ उनकी पुत्री भी थी. उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माथे पर तिलक लगाया. साथ ही अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री को इस जीत की बधाई भी दी.

Last Updated : Feb 3, 2023, 8:19 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.