ETV Bharat / t20-world-cup-2022

T20 World Cup: लगातार दो साल में हैट्रिक लेने वाली पहली टीम बनी आयरलैंड

author img

By

Published : Nov 4, 2022, 2:27 PM IST

जोश लिटिल (Joshua Little) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19वें ओवर में हैट्रिक ली. टी20 विश्व कप के इस सीजन में दूसरी विकेटों की हैट्रिक लगाई गई है.

T20 World Cup  Joshua Little  Ireland  Ireland vs new zealand  Curtis Campher  टी20 वर्ल्ड कप  आयरलैंड  जोश लिटिल  कर्टिस कैंपर  आयरलैंड vs न्यूजीलैंड
T20 World Cup

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) में न्यूजीलैंड के खिलाफ आयरलैंड के जोश लिटिल (Joshua Little) ने हैट्रिक विकेट लिए. उन्होंने ऐसा करके रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है. जोश टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली पुरुषों की टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज थे. पुरुषों के T20I प्रारूप में भी ब्रेट ली की हैट्रिक पहली थी.

आयरलैंड के कर्टिस कैंपर टी20 विश्व कप क्रिकेट में लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं. उन्होंने 2021 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था. इस तरह आयरलैंड टीम लगातार दो सालों में दो हैट्रिक लेने वाली पहली टीम बनी.

पुरुषों के टी 20 विश्व कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की पूरी सूची यहां देखें:

ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) - 2007 बनाम बांग्लादेश (परिणाम: जीता)

  • शाकिब अल हसन (कैच एडम गिलक्रिस्ट)
  • मशरफे मुर्तजा (बोल्ड)
  • आलोक कपाली (एलबीडबल्यू )

कर्टिस कैंपर (आयरलैंड) - 2021 बनाम नीदरलैंड (परिणाम: जीता)

  • कॉलिन एकरमैन (सी नील रॉक)
  • रयान टेन डोशेट (एलबीडबल्यू )
  • स्कॉट एडवर्ड्स (एलबीडबल्यू )
  • रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे (बोल्ड)

वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) - 2021 बनाम दक्षिण अफ्रीका (परिणाम: हारे)

  • एडेन मार्कराम (बोल्ड)
  • टेम्बा बावुमा (कैच पथुम निसानका)
  • ड्वेन प्रिटोरियस (कैच भानुका राजपक्षे)

कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) - 2021 बनाम इंग्लैंड (परिणाम: जीता)

  • क्रिस वोक्स (कैच एनरिक नोकिया)
  • इयोन मॉर्गन (कैच केशव महाराज)
  • क्रिस जॉर्डन (कैच डेविड मिलर)

कार्तिक मयप्पन (यूएई) - 2022 बनाम श्रीलंका (परिणाम: हारे)

  • भानुका राजपक्षे (कैच काशिफ दाउद)
  • चरित असलंका (कैच अरविंद)
  • दासुन शनाका (बोल्ड)

जोश लिटिल (आयरलैंड) - 2022* बनाम न्यूजीलैंड (परिणाम: हारे)

  • केन विलियमसन (कैच डेलानी)
  • जेम्स नीशम (एलबीडबल्यू)
  • मिशेल सेंटनर (एलबीडबल्यू)

यह भी पढ़ें: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 36 रनों से हराया, सेमीफाइनल की सीट पक्की

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.