ETV Bharat / state

'अति रुद्र याग' यज्ञ में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, विश्व कल्याण के लिए की कामना

author img

By

Published : Nov 17, 2019, 7:37 PM IST

प्रदेश की धार्मिक राजधानी कही जाने वाली वाराणसी में इन दिनों 'अति रुद्र याग' नामक यज्ञ हो रहा है. इस यज्ञ में शामिल होने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण मंत्री अश्वनी चौबे भी पहुंचे थे.

विश्व कल्याण की कामना के साथ किया जा रहा अति रूद्र यज्ञ.

वाराणसी: काशी को धर्म और अध्यात्म की नगरी यूं ही नहीं कहा जाता है, इसके पीछे कारण है कि यहां वर्ष भर आध्यात्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं. वहीं देश-विदेश से आकर लोग यहां मोक्ष तलाशते हैं. इसी क्रम में इन दिनों अवधूत दत्त पीठम मैसूर के तत्वाधान में 'अति रुद्र याग' नामक यज्ञ किया जा रहा है. इस यज्ञ का आयोजन बीते 13 नवंबर से शुरू हुआ था, जो 24 नवंबर तक जिले के चीज सिंह मैदान में चलेगा.

विश्व कल्याण की कामना के साथ किया जा रहा अति रूद्र यज्ञ.

विश्व कल्याण की कामना के लिए अति रूद्र यज्ञ का आयोजन

  • पूरा विश्व रोगों से मुक्त हो, इस कल्याण की कामना के साथ इस यज्ञ को संकल्पित किया गया है.
  • यज्ञ में 20 हजार लोग प्रतिदिन सम्मिलित होते हैं.
  • इसके साथ ही लगभग 20 अलग-अलग देशों के लोग इस यज्ञ में आए हैं.
  • मां गंगा के किनारे पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ ही यज्ञ प्रारंभ होता है, जो देर शाम तक चलता है.
  • उसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया जाता है.
  • रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री अश्वनी चौबे वाराणसी पहुंचे.
  • काशी में होने वाले इस यज्ञ में सम्मिलित होकर केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री अश्वनी चौबे ने पूरे विश्व के लिए स्वास्थ्य की कामना की.

अवधूत दत्त पीठम के पीठाधीश्वर गणपति सच्चिदानंद स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि काशी के केदारखंड में अति रूद्र यज्ञ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यज्ञ को होते हुए 4 दिन हो गए हैं, आज पूर्णाहुति दी गई है. आज का दिन बहुत ही उत्तम है. पूरे विश्व में लोग रोग मुक्त हों और सबका कल्याण हो, इसी कामना से हमने इस यज्ञ का संकल्प किया है.

मुझे यहां अवधूत दत्त पीठम के पीठाधीश्वर गणपति सच्चिदानंद स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ. वाराणसी के गंगा के तट पर यहां भगवान शंकर का अति रूद्र यज्ञ संपन्न हो रहा है. सभी आरोग्य रहें और एक दूसरे की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझें. विश्व में शांति बनाए रखें, इसी उद्देश्य से यह यज्ञ किया जा रहा है.
-अश्वनी चौबे, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार

Intro:विशेष

धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में अवधूत दन्त पीठम मैसूर के तत्वाधान में "अति रुद्र याग वाराणसी" नामक यज्ञ 13 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक वाराणसी के चीज सिंह मैदान में किया जा रहा है।


Body:वसुदेव कुटुंबकम के साथ पूरा विश्व रोग से मुक्त हो इस कल्याण की कामना के साथ इस यज्ञ को संकल्पित किया गया है यज्ञ में 20 हजार लोग प्रतिदिन सम्मिलित होते हैं। इसके साथ ही लगभग 20 अलग-अलग देशों से लोग इस यज्ञ में आए हैं। मां गंगा के राम तट के किनारे भगवान भास्कर के दर्शन के साथ ही हवन कुंडों में पूरे विधि विधान से मंत्रों चरणों के साथ या यज्ञ प्रारंभ होता है देर शाम तक चलता है उसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद लोगों को प्रसाद वितरण कर दिया। जाता है। आज इस यज्ञ में दर्शन करने के लिए और विश्व कल्याण के प्रार्थना के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री अश्वनी चौबे पहुंचे। उन्होंने भी भगवान शिव की नगरी के केदारखंड में होने वाले इस यज्ञ में सम्मिलित हुए और पूरे विश्व की स्वास्थ्य कामना किया।


Conclusion:गणपति सच्चिदानंद स्वामी ने बताया काशी की केदारखंड में अति रूद्र यज्ञ हो रहा है।आज 4 दिन हो गया इस यज्ञ को होते हुए चतुर कुंड में आज पूर्णाहुति दिया गया आज का दिन बहुत ही उत्तम है। इसलिए सारे जगत के लिए संकल्प किया आयु अच्छी होना है । स्वास्थ्य सबका अच्छा रहे लोगों का अध्यात्म और धर्म के प्रति रुचि बड़े अभी भी बढ़ रहा है। हमारा यह मानना है अनुमान चालीसा के पाठ करने से लाखों लाखों लोगों को पुण्य मिलता है। इस कामना से हमने यह यज्ञ को संकल्प किया है। पूरे विश्व में लोग रोग मुक्त हो और सब का कल्याण हो।

बाईट :-- गणपति सच्चिदानंद स्वामी, अवधूत दत्त पीठम, पीठाधीश्वर

अश्विनी चौबे ने बताया कि मुझे अवधूत दत्त पीठम भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मैं यहां आया। वाराणसी के गंगा के तट पर यहां भगवान शंकर का अति रूद्र यज्ञ यहां पर संपन्न हो रहा है। विश्व कल्याण के लिए लोका समस्ता सुखिनो भवंतु। किसी अकीका मात्रिक उद्देश्य की समस्त लोक सुखी हो निरोग हो स्वस्थ हो। सभी आरोग्य रहे और एक दूसरे की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझ कर पूरे विश्व में शांति बनाए रखें इसी उद्देश्य से यह यज्ञ किया जा रहा है।

बाईट :-- अश्वनी चौबे, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार

आशुतोष उपाध्याय
9005099684
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.