तिरंगे के रंग में रंगे हैंडपंप, नागरिकों को याद दिलाएंगे जल संरक्षण का संकल्प

author img

By

Published : Aug 6, 2022, 9:25 PM IST

तिरंगे के रंग में रंगे इंडिया मार्का हैंडपंप

सुलतानपुर में इंडिया मार्का हैंडपंप तिरंगे के रंग में रंगे जा रहे हैं. इसका मकसद देशभक्ति के साथ लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना है.

सुलतानपुर: आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए अब इंडिया मार्का हैंडपंप पर राष्ट्रध्वज की पेंटिंग की जा रही है, जो कि लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे. जी हां, सुल्तानपुर में 10,000 इंडिया मार्का हैंड पंप इस अभियान से जुड़ चुके हैं, जिसके बाद अब स्वतंत्रता दिवस पर नागरिक जल संरक्षण का संकल्प लेंगे.

दरअसल, सुल्तानपुर जिले में 14 ब्लॉक हैं. ऐसे में सभी ब्लॉकों के जिम्मेदार अफसरों को सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप पर तिरंगे के रंगों में रंगने के निर्देश दिए गए हैं. पंचायत राज विभाग की रिपोर्ट की माने तो 10,000 इंडिया मार्का हैंडपंप अब तक तिरंगे की पेंटिंग से सराबोर हो चुके हैं. 78000 हैंडपंप का शुरुआती लक्ष्य बनाया गया था, जिसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों और सेक्रेटरी ने अभियान छेड़ दिया है. जिले के सभी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान इस अभियान में शामिल किए गए हैं. नागरिकों से अपील की जा रही है कि वह जल संरक्षण अभियान के बारे में जाने और भूगर्भ जल बचाने के लिए इस अभियान में हिस्सा बने. पंचायत राज विभाग की तरफ से जगह-जगह गोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर: 14 साल पहले घर में घुसकर किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा


वहीं, इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. सभी जनपद के 78000 हैंडपंप को तिरंगा पेंटिंग से रंगने का अभियान चलाया जा रहा है. 10,000 हैंडपंप को तिरंगा रंग में रंग दिया गया है. उम्मीद है कि जल्द ही सभी 78000 हैंडपंप तिरंगा पेंटिंग से सुसज्जित कर दिए जाएंगे. मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिए इसे उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. ऐसा अभियान चलाया गया है कि इंडिया मार्का हैंडपंप तिरंगे के रंग से रंगे हैं, ताकि लोगों के अंदर जल संरक्षण अभियान की भावना जगे और इसे बचाने के लिए सभी लोग एकजुट हो.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप


ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.