ETV Bharat / state

2 दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंची मेनका गांधी, कहा- हर बूथ पर लगाएं 5-5 पौधे

author img

By

Published : Jul 27, 2019, 11:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से सांसद मेनका गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची हैं. इस दौरान उन्होंने इसौली विधानसभा क्षेत्र में लोगों से पौधे लगाने का आवाह्न किया.

लोगों से बात करतीं सांसद मेनका गांधी.

सुलतानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर के इसौली विधानसभा के पारा बाजार पहुंची. इस दौरान सांसद मेनका गांधी ने लोगों से पौधरोपण करने का आवाह्न करते हुए कहा कि पौधे लगने का सुबूत उन्हें दिल्ली में देना पड़ता है. वहीं सदस्यता अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाने की बात भी कही.

लोगों से बात करतीं सांसद मेनका गांधी.

हर बूथ पर लगाएं 5-5 पौधे-

  • रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर के इसौली विधानसभा पहुंची.
  • यहां उन्होंने पौधरोपण किया और लोगों से कहा कि हर बूथ पर पांच-पांच पौधे जरूर लगाएं.
  • सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने लोगों से आवाह्न किया कि उन्हें इस अभियान के तहत जिले में एक लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है.
  • इसलिए आप लोग ज्यादा से ज्यादा बीजेपी से जुड़े और सदस्य बनें.
  • मेनका गांधी ने कहा कि अगर आप लोगों की कोई समस्या है, तो आप लोग हमें लिखकर बताएं. हम उस समस्या को दूर करने का उपाय करेंगे.
Intro:शीर्षक : मेनका गांधी बोलीं, मुझे दिल्ली में देना पड़ता पौधरोपण का सबूत।

सुलतानपुर - सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी ने लोगों से पौधरोपण का आवाहन करते हुए कहा कि पौधे लगने का सुबूत उन्हें दिल्ली में देना पड़ता है। उनके इस बयान पर लोग हतप्रभ रह पर रह गए। इस दौरान सदस्यता अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाने का उन्होंने आह्वान किया।





Body:पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा के पारा बाजार पहुंची। यहाँ उन्होंने पौधरोपण किया और लोगों से कहा कि मोदी की का कहना है कि हर बूथ पर 5 -5 पौधे जरूर लगाएं। इस लिए आपलोग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाइये।सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मुझे इस अभियान के तहत जनपद में एक लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है।इसलिए आप लोग ज्यादा से ज्यादा बीजेपी से जुड़े और सदस्य बने। मंच पर बोलते हुए उन्होंने एक बार फिर से कहा कि अगर आप लोगों की कोई समस्या है तो आप लोग हमें लिखकर बताएं। हम उस समस्या को दूर करने का उपाय करेंगे। मेरे आने से आपके यहाँ विकास हो रहा है। चाहे ब्लॉक तहसील की बिल्डिंग हो या रेलवे टिकट काउंटर पर खिड़की की संख्या बढ़ाने का मामला। जिला अस्पताल की समस्या हो। हम सब समस्या दूर करने का प्रयास कर रहे है। आप लोग जो समस्या हो हमे लिखकर दीजिये।आपको बता दे कि सांसद मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के 2 दिवसीय दौरे पर है।Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.