ETV Bharat / state

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मां शाकुंभरी देवी के किये दर्शन

author img

By

Published : Jan 28, 2021, 3:29 PM IST

Updated : Jan 28, 2021, 5:19 PM IST

सहारनपुर में सिद्धपीठ देवी जन्मोत्सव के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मां के दर्शन किये.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मां शाकुंभरी देवी के किये दर्शन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मां शाकुंभरी देवी के किये दर्शन

सहारनपुरः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के दर्शन किये. इसके पहले उन्होंने बाबा भूरा देव मंदिर जाकर उनके दर्शन किये. दोनों जगह के दर्शन के बाद वे शंकराचार्य आश्रम गये. इस दौरान मां शाकुंभरी देवी जाते समय उनके बेहट पहुंचने पर आनंद बाग कॉलोनी में बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया.

मां शाकुंभरी देवी के स्वतंत्र देव सिंह ने किये दर्शन

विश्व में शांति की BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की कामना

इस दौरान उनसे जब मीडियाकर्मियों ने बात करनी चाही, तो उन्होंने सभी सवालों को टालने हुए कहा कि आज मां शाकुंभरी का प्रकटोत्सव है. वे मां शेरो वाली के चरणों में शीश नवाने आये हैं. उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से ही मोदी जी और योगी जी जनता की सेवा कर रहे हैं. राज्य और देश की जनता खुशहाल रहे. सम्मपूर्ण विश्व में शांति हो, जिनके पास सद्बुद्धि नहीं है, उनको मां सद्बुद्धि दे.

Last Updated : Jan 28, 2021, 5:19 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.