ETV Bharat / state

रायबरेली में प्रियंका गांधी ने महिलाओं से किया 'शक्ति संवाद'

author img

By

Published : Dec 19, 2021, 4:43 PM IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंची. यहां आयोजित 'शक्ति संवाद' कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने महिलाओं से संवाद किया.

प्रियंका गांधी पहुंचीं रायबरेली.
प्रियंका गांधी पहुंचीं रायबरेली.

रायबरेलीः यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर लगातार राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं. जहां दो दिवसीय दौरे को पूरा कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वापस लखनऊ रवाना हुए. वहीं, रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ से सड़क मार्ग से रायबरेली आईं और चूरूवा मंदिर में माथा टेककर जिले में प्रवेश किया. इसके बाद प्रियंका गांधी शहर के रिफार्म क्लब में आयोजित 'शक्ति संवाद' कार्यक्रम में पहुंची. यहां प्रियंका गांधी ने महिलाओं और छात्राओं से रूबरू हुईं. कार्यक्रम स्थल पर हजारों महिलाओ और छात्राओं को देखकर प्रियंका गांधी खुश हो गईं.

प्रियंका गांधी पहुंचीं रायबरेली.

दरअसल कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले कई लोकसभा चुनावों में जिले की एकमात्र संसदीय सीट पर भारी मतों से जीतती आई है. लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वो लंबे समय से जिले के दौरे पर नहीं आई. उनकी अनुपस्थित में प्रियंका गांधी जिले की बागडोर संभाले हुए हैं. इसी बीच यूपी में विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अपने खोये हुए जनाधार को हासिल करने के लिए प्रियंका गांधी जिले में पहुंच रही हैं.

इसे भी पढ़ें-प्रियंका का रायबरेली दौरा आज, महिलाओं को साधने के लिए करेंगी 'शक्ति संवाद'

गौरतलब है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की ओर से 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाने की घोषणा के बाद प्रियंका राज्य के विभन्नि इलाकों में महिला संवाद रैलियों का आयोजन कर संबद्ध इलाके में संभावित उम्मीदवारों की भी पहचान कर रही हैं. साथ ही इन रैलियों में महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाये जाने के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश में आधी आबादी के वोट अपने पक्ष में करने की कोशिश में है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.