ETV Bharat / state

रायबरेली: प्रियंका ने बछरावां में जनसभा को किया संबोधित, सपा नेता भी मंच पर दिखे साथ

author img

By

Published : May 5, 2019, 8:35 AM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:18 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को जनपद के बछरावां में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. प्रिंयका ने 'किसान सम्मान निधि' योजना को किसानों का अपमान बताया. वहीं इस दौरान उनके साथ मंच पर सपा नेता भी मौजूद रहे.

जनसभा को संबोधित करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी.

रायबरेली : यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के समर्थन में दो मई से लगातार ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी की किसान सम्मान योजना पर जमकर कटाक्ष किया. बछरावां में सोनिया गांधी के पक्ष में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रियंका ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर खूब निशाना साधा. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ऊंचाहार के बाद एक बार फिर बछरावां में भी सोनिया के समर्थन करते दिखे.

जनसभा को संबोधित करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी.
जानें, क्या कहा प्रियंका ने
  • यहां की जनता को भ्रम में नहीं लाया जा सकता है.
  • रायबरेली की जनता अपने अधिकारों से भली भांति परिचित है.
  • वोट के बल पर मजबूत सरकार चुनने का वक़्त आ चुका है.

प्रियंका के साथ मंच पर मौजूद रहे सपा नेता व पूर्व विधायक अकेला

प्रियंका के साथ बछरावां में जनसभा में सपा नेताओं की मौजूदगी देखी गई. बछरावां के पूर्व विधायक व सपा नेता राम लाल अकेला भी प्रियंका के बगल खड़े नजर आए. साथ मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में प्रियंका के सुर में सुर मिलाते दिखे. बताते चलें कि गुरुवार को प्रियंका गांधी की मौजूदगी में ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय ने भी सपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था. रायबरेली के लोकसभा चुनावों में सपा व बसपा गठबंधन से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नही उतारा गया है.

Intro:रायबरेली:'प्रियंका ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना पर कसा तंज, दिया किसान अपमान योजना का नाम'

ऊंचाहार के बाद बछरावां में भी सपा पदाधिकारी हुए प्रियंका की सभा मे शामिल,सोनिया को जिताने का भरा दम

03 मई 2019 - रायबरेली

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के समर्थन में 2 मई से लगातार जनसंपर्क अभियान में ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की किसान सम्मान योजना पर जमकर कटाक्ष किया रायबरेली के बछरावां में गांधी के सोनिया गांधी के पक्ष में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रियंका ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर
खूब निशाना साधा।बछरावां के जनसंपर्क कार्यक्रम की ख़ास बात समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कल ऊंचाहार के बाद एक बार फिर बछरावां में भी सोनिया के समर्थन करते दिखे।





Body:रायबरेली की जनता को बेहद जागरूक करार देते हुए प्रियंका ने कहा कि यहां की जनता को भ्रम में नहीं लाया जा सकता रायबरेली की जनता अपने अधिकारों से भली भांति परिचित है।
लोकतंत्र में वोट को हथियार बताते हुए प्रियंका ने कहां उसी के बल पर सच्ची राजनीति वाले दल के बूते मजबूत सरकार चुनने का वक़्त आ चुका है।


प्रियंका के साथ मंच पर मौजूद रहे सपा नेता व पूर्व विधायक अकेला -

प्रियंका के साथ बछरावां में जनसभा में सपा नेताओं की मौजूदगी देखी गई।बछरावां के पूर्व विधायक व सपा नेता राम लाल अकेला भी प्रियंका के बगल खड़े नज़र आएं साथ मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में प्रियंका के सुर में सुर मिलाते दिखे।बताते चले कल ही प्रियंका गांधी की मौजूदगी में ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय ने भी सपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था।रायबरेली के लोकसभा चुनावों में सपा व बसपा गठबंधन से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नही उतारा गया है।

विज़ुअल:संबंधित विज़ुअल व मंच पर प्रियंका के बाई ओर मौजूद सपा के पूर्व विधायक व नेता - राम लाल अकेला

प्रणव कुमार - 7000024034


Conclusion:
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:18 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.