ETV Bharat / state

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने रचाई कमल की मेहंदी किया दीप दान

author img

By

Published : Nov 19, 2021, 10:23 AM IST

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने लिया चुनाव 2022 का संकल्प
देव दीपावली की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने लिया चुनाव 2022 का संकल्प

प्रयागराज में देव दीपावली की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने चुनाव 2022 में भाजपा की सरकार बनने का संकल्प लिया. महिलाओं ने हाथ में कमल के फूल की मेहंदी लगा कर दीपक जलाएं. इस दौरान महिलाओं ने कहा कि इस बार महिलाओं की चुनाव में सबसे बड़ी भागीदारी होगी.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में देव दीपावली की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने हाथों में कमल के फूल की मेहंदी रचाई और दीए जलाएं. महिलाओं ने कहा कि इस बार 2022 के चुनाव में 350 सीट पार कर भाजपा सरकार बनाएगी, जिसमें महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी.

आने वाले 2022 के चुनाव को लेकर हर पार्टियां तरह तरह के हथकंडे अपना रही हैं. अब इसका असर सीधे तौर पर देव दीपावली पर भी देखने को मिला. संगम नगरी प्रयागराज में देव दीपावली का उत्सव बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाता है. ऐसा ही भव्य नजारा देव दीपावली की पूर्व संध्या पर देखने को मिला, जब महिलाओं ने दीपक जलाने के साथ ही हाथों में कमल के फूल की मेहंदी रचाई.

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने लिया चुनाव 2022 का संकल्प

धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन सभी देवी देवता दीपावली का पर्व मनाने के लिए स्वर्ग से धरती पर आते हैं. देवों की दिवाली को देव दीपावली भी कहते हैं. इस दिन संगम सहित अन्य घाटों पर दीपों को सजाया जाता है. इस दिन श्रद्धालु भारी तादाद में गंगा यमुना नदी में दीपदान भी करते हैं.

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने रचाई कमल की मेहंदी
देव दीपावली की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने रचाई कमल की मेहंदी

इसे भी पढ़ें- देव दीपावली इफेक्ट : काशी के पर्यटन कारोबार को संजीवनी, इस महीने 1000 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद

महिलाओं ने कहा कि इस बार भाजपा 350 सीटें जीतकर अपना परचम लहराएगी और इस जीत में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रहेगी. महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी, क्योंकि इस सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सहित कई योजनाएं लागू की. देव दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपावली मनाने के साथ 2022 के चुनाव के लिए खासा उत्साह इन महिलाओं में देखने को मिला.

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने रचाई कमल की मेहंदी
देव दीपावली की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने रचाई कमल की मेहंदी

देव दीपावली शुक्रवार को बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी. इसको लेकर खासा तैयारी भी घाटों पर की गई है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.