ETV Bharat / state

प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी से महिला कार्यकर्ता हुई घायल

author img

By

Published : Dec 29, 2021, 3:38 PM IST

यूपी के मथुरा में प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी से महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता हुई घायल. टोल प्लाजा पर सैंकड़ो कार्यकर्ता प्रियंका गांधी का स्वागत करने पहुंचे थे.

महिला कार्यकर्ता हुई घायल
महिला कार्यकर्ता हुई घायल

मथुराः कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को नई दिल्ली से फिरोजबाद में महिला सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रही थीं. इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मांट टोल प्लाजा पहुंच गए. यहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया. इसी दौरान प्रियंका गांधी के काफिले में लगी एस्कॉर्ट की गाड़ी एक महिला कार्यकर्ता के पैर पर चढ़ गई, जिससे वह घायल हो गई. घायल होने के बाद महिला वहीं पर तड़पती रही लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया.

महिला कार्यकर्ता हुई घायल.

बाद में घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला के चोट लगने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चुप्पी साध ली थी. प्रियंका गांधी का काफिला कुछ देर टोल प्लाजा पर रुकने के बाद फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गया.

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी से घायल हुई महिला अशरफी देवी कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष हैं और मथुरा के संजय नगर की रहने वाली हैं.

इसे भी पढ़ें-प्रियंका गांधी ने दलित किशोरी की पिटाई का वीडियो किया शेयर, बोलीं-24 घंटे में न हुई कार्रवाई तो होगा प्रदर्शन

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.