ETV Bharat / state

70 सालों तक लोगों ने यमुना को गंदा किया: श्रीकांत शर्मा

author img

By

Published : Oct 27, 2019, 11:56 AM IST

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा में यमुना नदी के घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई प्लांटों का भी निरीक्षण किया. वहीं यमुना की सफाई को लेकर उन्होंने कहा कि 70 सालों तक लोगों ने यमुना को गंदा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने यमुना की सफाई की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया.

श्रीकांत शर्मा.

मथुरा: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा यम द्वितीया पर्व के दौरान यमुना के घाटों पर होने वाले स्नान को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.

श्रीकांत शर्मा ने दिया यमुना के प्रदूषण पर बयान.

वहीं यमुना के विश्राम घाट पर उन्होंने यमुना जल का आचमन भी किया. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल कागजों पर काम किया है. यमुना की सफाई के बारे में सोचा तक नहीं. अब तक 70 सालों तक लोगों ने यमुना को गंदा किया है.

इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हमने आज कई प्लांटों का निरीक्षण किया है. लगभग 400 से अधिक करोड़ की योजना शुरू की गई हैं, जिससे कि आगे 2021 तक यमुना में गिरने वाले सभी नाले टैप होंगे, ताकि यमुना में गंदा पानी न गिरे.

उन्होंने कहा कि अभी तक यमुना की जो हालत है वह पूर्व की सरकारों के कारण है, जिन्होंने यमुना के शुद्धिकरण के लिए कुछ नहीं किया. ये सरकारें केवल कागजों पर ही काम करती आई हैं. आगे उन्होंने कहा कि अब तक 70 सालों तक लोगों ने यमुना को गंदा किया है, जिसके चलते आज यमुना की यह दशा है.

Intro:मथुरा में यम द्वितीया पर्व के दौरान यमुना के घाटों पर भाई-बहन के द्वारा किए जाने वाले स्नान को लेकर की गई तैयारियों का, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. जिसमें नगर निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. वहीं यमुना के विश्राम घाट पर यमुना जल का आचमन भी किया. और पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने केवल कागजों पर काम किया है. यमुना की सफाई के बारे में सोचा तक नहीं .अब तक 70 सालों तक लोगों ने यमुना को गंदा किया है.


Body:ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा में यम द्वितीया पर्व के दौरान यमुना के घाटों पर भाई-बहन के द्वारा किए जाने वाले स्थान को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे. वही श्रीकांत शर्मा द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित भी किया. इसके साथ ही मंत्री जी द्वारा यमुना के विश्राम घाट पर यमुना का जल का भी आचमन किया .जिसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें अब तक केवल कागजों पर कार्य करती आई है .यमुना शुद्धिकरण के बारे में पिछली सरकारों ने कभी नहीं सोचा .अब तक लोगों ने 70 सालों तक यमुना को गंदा किया है.


Conclusion:वही ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हमने आज कई प्लांट के निरीक्षण किए हैं. और लगभग 400 से अधिक करोड़ की योजना शुरू की है. जिससे कि आगे 2021 तक यमुना मैं गिरने वाले सभी नाले टिप होंगे, ताकि यमुना में गंदा पानी ना गिरे. और अभी तक यमुना की जो हालत है वह पूर्व की सरकारों के कारण है. जिन्होंने यमुना शुद्धिकरण के लिए कुछ नहीं किया, केवल कागजों पर ही काम करती आई .इसी कारण और इसके साथ-साथ अब तक 70 सालों तक लोगों ने यमुना को गंदा किया है. इसी के चलते आज यमुना की यह दशा है. बाइट -ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा स्ट्रिंगर मथुरा राहुल खरे mb-9897000608
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.