ETV Bharat / state

मथुरा: पुलिस ने नाविकों को थमाया नोटिस, दिए निर्देश

author img

By

Published : Aug 8, 2019, 9:39 AM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना का जलस्तर बढ़ने पर वृंदावन में पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से करीब तीन दर्जन नाविकों को नोटिस दिया है. सीमित सवारी बिठाने के साथ सुरक्षित चलने का आदेश दिया है. वहीं निर्देश न मानने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.

पुलिस ने नाविकों को थमाया नोटिस

मथुरा: देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा और नदियों में उफान का असर यमुना में भी देखा गया. यमुना में पानी बढ़ने से कई दिन पूर्व पोंटून पुल पहले ही टूट चुका है, जिसके चलते मांट ,जहांगीर पुर ,बेगमपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दुपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को पानी चलते गांव के पक्के पुल से होकर जाना पड़ रहा है.

पुलिस ने नाविकों को थमाया नोटिस

जानिए क्या है पूरा मामला-

  • यमुना में बढ़ते पानी की को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट है.
  • बुधवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने पर पुलिस और सतर्क नजर आई.
  • पुलिस ने यमुना में नाव चलाने वाले नाविकों को नोटिस देकर निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी है.
  • तीर्थ नगरी वृंदावन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन कर यमुना स्नान के साथ नौका विहार का आनंद लेते हैं.
  • नौका विहार के बीच कोई हादसा ना हो इसके चलते 36 नाविकों को रंगजी चौकी प्रभारी विनोद कुमार भारद्वाज ने नोटिस दिए हैं.

नाविकों को नाव में सीमित यात्रियों को सवार करने एवं सुरक्षा के साथ चलने के निर्देश दिए हैं. वहीं निर्देशों को नजरअंदाज करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है. पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस के बाद नाव चालकों में भी हलचल मची हुई है, तो वहीं नाविक पुलिस के इस प्रयास से इत्तेफाक रखते हैं .
-नाविक ओमवीर निषाद

Intro:यमुना का जलस्तर बढ़ने पर वृंदावन में पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत ,करीब तीन दर्जन नाविकों को नोटिस देकर यमुना में सीमित सवारी बिठाने के साथ ,सुरक्षित चलने का आदेश दिया है. वहीं निर्देश न मानने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.


Body:देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा और नदियों में उफान का असर यमुना में भी देखा गया. यमुना में पानी बढ़ने से कई दिन पूर्व पोंटून फुल पहले ही टूट चुका है, जिसके चलते मांट ,जहांगीर पुर ,बेगमपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दुपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को पानी गांव पक्के पुल से होकर जाना पड़ रहा है. बात करें यमुना में पानी की तो इसको लेकर पुलिस पहले ही अलर्ट है .बुधवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने पर पुलिस और सतर्क नजर आई. पुलिस ने यमुना में नाव चलाने वाले नाविकों को नोटिस देकर निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी है. बताते चले कि तीर्थ नगरी वृंदावन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन कर यमुना स्नान के साथ नौका विहार का आनंद लेते हैं. नौका विहार के बीच कोई हादसा ना हो इसके चलते केसी घाट पर नाव चलाने वाले करीब 36 नाविकों को रंगजी चौकी प्रभारी विनोद कुमार भारद्वाज ने नोटिस दिए हैं.


Conclusion:जिसमें नाविकों को नाव में सीमित यात्रियों को सवार करने एवं सुरक्षा के साथ चलने के निर्देश दिए हैं. वहीं निर्देशों को नजरअंदाज करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है. पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस के बाद नाव चालकों में भी हलचल मची हुई है, तो वहीं नाविक पुलिस के इस प्रयास से इत्तेफाक रखते हैं .
बाइट- नाविक ओमवीर निषाद
स्ट्रिंगर मथुरा
राहुल खरे
mb-9897000608
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.