ETV Bharat / state

Dev Diwali 2022: 51 हजार दीयों से जगमगा उठी कान्हा की नगरी

author img

By

Published : Nov 7, 2022, 8:26 PM IST

Updated : Nov 7, 2022, 8:52 PM IST

देव दीपावली (Dev Diwali 2022 mathura) के अवसर पर मथुरा में 51 हजार से ज्यादा दीये जलाए गए है. वहीं, यमुना नदी के घाटों पर रंग बिरंगी रंगोली भी बनाई गई है.

Etv Bharat
Etv Bharat

मथुरा: कान्हा की नगरी में देव दीपावली (Dev Diwali 2022 mathura) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. यमुना नदी के विश्राम घाट पर इक्कतीस हजार दीप जलाए गए हैं. इस दौरान दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने दीप जलाए. दीयों की रोशनी से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर जगमगा उठा है.

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा वृंदावन नगर निगम, सामाजिक संगठन और वृन्दावन के हजारों संतो ने यमुना नदी के कैसी घाट, परिक्रमा मार्ग, असकुंडा घाट, विश्राम घाट, गोकुल के घाट समेत अन्य स्थानों पर दीये जलाकर देव दीपावली मनाई जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा यमुना के घाटों पर 51 हजार से ज्यादा दीये श्रद्धालु द्वारा जलाए गए. वहीं, यमुना नदी के घाटों पर रंग बिरंगी रंगोली भी बनाई गई है.

कुशीनगर में नई दिशा द्वारा देव दीपावली पर दीपदान का आयोजन

कुशीनगर में देव दीपावली के अवसर पर नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा सोमवार की शाम को दीपदान का आयोजन किया गया. छोटी गंडक नदी के तट स्थित सोहसा स्थित जन सहयोग से नदी पूजन भी किया गया. वहीं, सोहसा मठिया घाट पर देवी देवताओं से प्रार्थना की गई.

यह भी पढ़ें: देव दीपावली के मौके पर सुनिए काशी का ये खास रैप सान्ग...

Last Updated :Nov 7, 2022, 8:52 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.